Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारत की पुरुष हॉकी टीम की निगाहें एशियाई खेलों में स्वर्ण बरकरार रख 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वॉलिफाई करने पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2026 में बेल्जियम-नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप और जापान में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरने जा रही है। पेरिस ओलंपिक में कांसा बरकरार रखने के बाद टीम की प्राथमिकता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर सीधे लॉस एंजेल्स ओलंपिक 2028 का टिकट हासिल करना है।

Published: 13:08pm, 02 Jan 2026

भारतीय हॉकी टीम ने 2025 में राजगीर में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता। भारत की निगाहें 2026 में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम व नीदरलैंड में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में पदक और आईची नागोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक बरकरार रख सीधे 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने पर लगी हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना कांसा बरकरार रखने के बाद 1975 के चैंपियन भारत के सामने अगस्त में पुरुष हॉकी विश्व कप में 51 बरस बाद इस साल सितंबर में फिर पदक जीतने की हसरत को पूरा करने का मौका होगा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 1971 में बार्सीलोना (स्पेन) विश्व कप में कांसा, 1973 में एम्सटर्डम (नीदरलैंड) में रजत और 1975 में क्वालालंपुर (मलेशिया) में पहली और आखिरी बार खिताब जीता था और इसके बाद से उसे फिर अपने पहले पदक का आज भी इंतजार है।

अब अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में अपनी खोई पहचान वापस पाने को जूझ रहे पाकिस्तान ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार, जर्मनी, नीदरलैंड व ऑस्ट्रेलिया ने तीन-तीन तथा भारत और बेल्जियम ने एक-एक बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीता है। भारत की पुरुष हॉकी टीम को 2026 में अगस्त में विश्व कप के तीन हफ्ते बाद जापान में एशियाई खेलों में शिरकत करनी है और ऐसे में उसके लिए खासतौर पर सबसे पहले एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने की मुश्किल चुनौती है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की हालांकि खास बातचीत में यह साफ कर चुके हैं कि विश्व कप और एशियाई खेलों में भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमें उतारेगा, क्योंकि उसके लिए ये दोनों ही बेहद अहम टूर्नामेंट हैं। भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन के सामने विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए बेहतरीन टीम चुनने और टीम को इन दोनों ही अहम टूर्नामेंट के लिए सही रंगत में रखने की चुनौती होगी।

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2026 पुरुष वर्ग के बीते बरस फिर से शुरू होने के बाद इसका दूसरा संस्करण 3 से 26 जनवरी तक होगा और इसके मैच चेन्नै, रांची और फाइनल कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में होगा। वहीं महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का फाइनल 10 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। घरेलू हॉकी के समापन के बाद भारत की पुरुष टीम एफआईएच प्रो लीग में बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में 10 से 15 फरवरी, 2026 तक खेलेगी और इसके बाद 21 से 25 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। जून में भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच खेलने के लिए जून में नीदरलैंड और ब्रिटेन जाएगी।

वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम हैदराबाद में 8 से 14 मार्च तक अपने घर हैदराबाद में महिला विश्व कप क्वॉलिफायर्स में खेलेगी। भारत की महिला टीम के लिए विश्व कप क्वॉलिफायर्स 2026 के बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए बेहद अहम है। महिला हॉकी क्वॉलिफायर्स में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया की टीमें शिरकत करेंगी।

YuvaSahakar Desk