Trending News

सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए 365 पदों पर मौका

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Published: 08:00am, 20 Oct 2026

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के कुल 365 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यांत्रिक पद के लिए 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में निर्धारित डिप्लोमा होना चाहिए। हाइजीनिस्ट-I पद के लिए निर्धारित 10वीं या समकक्ष आईटीआई योग्यता संबंधी शर्तें लागू होंगी।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, पद और बैच के अनुसार निर्धारित जन्मतिथि संबंधी शर्तें लागू होंगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) और हाइजीनिस्ट-I को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन मिलेगा। वहीं, यांत्रिक पद के लिए पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन निर्धारित है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), असेसमेंट/एडेप्टेबिलिटी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया में आईएनएस चिल्का में दस्तावेजों की जांच भी शामिल है।

यहां करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://indiancoastguard.gov.in/recruitment पर भर्ती की जानकारी देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://cgept.parikshasaarthi.in/candidate/login पर जाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करें। आवेदन के बाद कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखना न भूलें।

YuvaSahakar Desk