Trending News

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में 11 नई स्किल्स में पहली बार उतरेगा भारत

भारत वैश्विक कौशल मंच पर अपनी मौजूदगी और मजबूत करने जा रहा है। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में भारत पहली बार 11 नई कौशल श्रेणियों में हिस्सा लेगा

Team Skill India Set for Major Global Showcase Across 63 Skills in Shanghai


Published: 14:59pm, 09 Sep 2026

भारत वैश्विक कौशल मंच पर अपनी मौजूदगी और मजबूत करने जा रहा है। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में भारत पहली बार 11 नई कौशल श्रेणियों में हिस्सा लेगा। टीम स्किल इंडिया कुल 64 में से 63 स्किल्स में भाग लेगी और करीब 70 प्रतियोगियों का दल भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

जिन 11 नई श्रेणियों में भारत पहली बार उतरेगा, उनमें डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, लैंडस्केप गार्डनिंग, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रिटेल सेल्स, अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस शामिल हैं।

ये कौशल स्वास्थ्य तकनीक, डिजिटल डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा, ड्रोन तकनीक, उन्नत विनिर्माण, मोबिलिटी और ग्राहक सेवा जैसे भविष्य के क्षेत्रों से जुड़े हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि भारत का कौशल विकास तंत्र अब पारंपरिक व्यवसायों से आगे बढ़कर आधुनिक और वैश्विक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रहा है।

इस भागीदारी का नेतृत्व कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय कर रहा है जबकि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम उद्योग भागीदारों, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर प्रतियोगियों की तैयारी कर रहा है।

मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि नई स्किल्स में भागीदारी भारत के कौशल तंत्र के भविष्य उन्मुख और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक बनने का प्रमाण है।

भारत का वर्ल्डस्किल्स प्रदर्शन लगातार सुधरा है। देश 2015 में 29वें स्थान से बढ़कर 2024 में 13वें स्थान पर पहुंचा। वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में भारत को आठवां स्थान मिला जबकि ताइपे कैपिटल कप 2026 में पांच पदक हासिल हुए। शंघाई 2026 की विस्तृत भागीदारी भारत को वैश्विक कुशल प्रतिभा केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Jitendra