Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

पाकिस्तान पर गोल की बारिश कर भारत जू. महिला हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में     

भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर गोल की बारिश करते हुए उसे मोकी (चीन) में बृहस्पतिवार को क्वॉर्टर फाइनल 1 में 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। भारत ने मेजबान चीन को अपने अंतिम इलीट पूल मैच में बुधवार को गोलरहित बराबरी पर रोक अजेय रह तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ दस अंकों के साथ मेजबान टीम को गोल अंतर में पीछे छोड़ कर इलीट पूल में शीर्ष स्थान पाया था।

भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर गोल की बारिश करते हुए उसे मोकी (चीन) में बृहस्पतिवार को क्वॉर्टर फाइनल 1 में 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। भारत ने मेजबान चीन को अपने अंतिम इलीट पूल मैच में बुधवार को गोलरहित बराबरी पर रोक अजेय रह तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ दस अंकों के साथ मेजबान टीम को गोल अंतर में पीछे छोड़ कर इलीट पूल में शीर्ष स्थान पाया था।

भारत की जूनियर महिला टीम की गोलरक्षक निधि ने पेनल्टी स्ट्रोक सहित मेजबान चीन के सभी हमले बेकार कर उसे गोल नहीं करने दिया था। भारत की जूनियर टीम ने धीमे धीमे विश्वास पाकर चीन के गोल पर बराबर हमले बोले लेकिन उसकी रक्षापंक्ति ने मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी की। पाकिस्तान की जूनियर महिला टीम चार मैचों में सात अंकों के साथ चैलेंजर पूल में तीसरे स्थान पर रही।
पूजा साहू ने बृहस्पतिवार को पहले ही मिनट में गोल कर आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाली भारतीय जूनियर महिला टीम को क्वार्टर फाइनल 1 में पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से आगे कर दिया। रोशनी ऐंद ने नौवें मिनट में और तनुश्री दिनेश काडू ने दो मिनट बाद गोल कर भारतीय जूनियर टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

सुखवीर कौर ने 13 वें मिनट और सानिका चंद्रकांत माणे ने अगले मिनट में गोल कर भारत की जूनियर टीम को पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर 5-0 से आगे कर दिया। मधु सिदर ने 16वें और गीता यादव ने 18वें गोल कर भारत को 7-0 से तथा सानिका ने 23वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 8-0 से तथा तनूजा टोपो ने 25 वें मिनट में गोल कर 9-0 से आगे कर दिया। पूजा मलिक ने 27वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 10-0 कर दी और हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा।

पूर्णिमा यादव ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद पर हॉकी लगा गोल कर भारत को 11-0 से, मधु सिदर ने 39वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 12-0 से तथा सुप्रिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर  को गोल में बदल कर भारत को  13-0 से आगे कर दिया। भारत ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में छह गोल और दागे। कृष्णा शर्मा ने 48वें मिनट में तथा एक मिनट पूजा मलिक ने मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को 15-0 से आगे कर दिया। मलिक ने 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को 16-0 से आगे कर दिया। सुप्रिया ने 54वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 17-0 से आगे कर दिया। बिनिमा धन ने 55वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 18-0 और रोशनी ऐंद ने मैच के आखिरी मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत की जूनियर हॉकी टीम को 19-0 से मैच जिता दिया।

YuvaSahakar Team