Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

आईसीए-एपी यूथ कमेटी में भारत की चमक: अभिषेक कुमार बने उपाध्यक्ष

एनवाईसीएस के युवा नेता को अंतरराष्ट्रीय पहचान, एशिया-प्रशांत सहकारी युवा नेतृत्व में भारत की भूमिका और मजबूत

Published: 11:12am, 26 Nov 2025

भारत ने वैश्विक सहकारिता मंच पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। जुलाई 2025 में ICA ग्लोबल यूथ कमेटी के अध्यक्ष पद पर हर्ष सांघानी के चुने जाने के बाद अब भारत के एक और युवा नेता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (NYCS) से जुड़े अभिषेक कुमार को कोलंबो में चल रही ICA-एशिया पैसिफिक जनरल असेंबली के दौरान ICA-AP यूथ कमेटी का दूसरा उपाध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव ICYC की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली के माध्यम से हुआ, जिसमें कुल 23 वोट पड़े। अभिषेक कुमार ने 10 वोट हासिल कर ईरान और जॉर्डन के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया।

उनकी जीत पर ICA-AP के अध्यक्ष डॉ. चंद्र पाल सिंह यादव, ICA ग्लोबल यूथ कमेटी के अध्यक्ष हर्ष सांघानी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सभी ने इस उपलब्धि को भारत की युवा सहकारी आंदोलन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

अभिषेक कुमार लंबे समय से युवा सशक्तिकरण, सहकारी शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े रहे हैं। वे NCUI, ICA-AP और ICA ग्लोबल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं। युवा-प्रधान सहकारी पहलों में उनके निरंतर काम के कारण उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

ICA-AP यूथ कमेटी की वर्तमान अध्यक्ष फिलीपींस की डल्से बुसामांते हैं। कमेटी में दो उपाध्यक्ष पद होते हैं पहला फिलीपींस की जेलिज़ाबेथ काबुहात के पास है, जबकि दूसरा पद खाली था, जिसे अब अभिषेक कुमार ने भर दिया है। उनके आने से उम्मीद है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में युवा-केंद्रित सहकारी अभियानों को नई ऊर्जा मिलेगी।

हाल ही में विज्ञान भवन में आयोजित Co-op Kumbh के दौरान भी अभिषेक कुमार ने NYCS की ओर से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यक्रम में उन्होंने “युवा और सहकारिता भविष्य का नेतृत्व और नवाचार” विषय पर सत्र में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने सहकारी आंदोलन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहन देने और वैश्विक स्तर पर जुड़ाव बढ़ाने की जोरदार वकालत की।

अभिषेक कुमार का यह चयन भारत के लिए गर्व का पल है और युवाओं के लिए एक प्रेरणा कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास उन्हें वैश्विक मंचों पर भी सम्मान दिला सकता है।

YuvaSahakar Desk