Trending News

ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई

श्रीचारिणी और प्रेमा के बुने स्पिन के जाल से भारत ने पाक को दी सात विकेट से शिकस्त

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी (3/7) और लेग स्पिनर प्रेमा रावत (3/9) के बुने स्पिन के जाल और कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी दीप्ति शर्मा की चौथे विकेट की 29 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारत की महिला टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दुबई में शनिवार रात सात विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ एसीसी महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पाया।

Published: 10:37am, 06 Sep 2026

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी (3/7) और लेग स्पिनर प्रेमा रावत (3/9) के बुने स्पिन के जाल और कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी दीप्ति शर्मा की चौथे विकेट की 29 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारत की महिला टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दुबई में शनिवार रात सात विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ एसीसी महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पाया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला और पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 वें कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। पाकिस्तान की महिला टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में हांगकांग को हराना होगा।

बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी (3/7), लेग स्पिनर प्रेमा रावत (3/9), ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा(2/5) और शैफाली वर्मा (1/10) की स्पिन चौकड़ी के आपस में कुल 34 देकर आपस में बांटे नौ विकेट की बदौलत भारत ने टॉस  जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम को 18.1 ओवर में मात्र 55 रन पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान की टीम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट हो गई और उसने 29 गेंद में आठ रन पर छह विकेट खो दिए।

पाकिस्तान की कप्तान तेज गेंदबाज फातिमा सना (3/17) ने  ओपनर शैफाली वर्मा(12 रन, 6 गेंद, एक छक्का, एक चौका) , प्रतीका रावल (4 रन, 4 गेंद, एक चौका) और पिछले मैच में शतक जड़ने वाली स्मृति मंधाना (9 रन, 11 गेद, 2 चौके) के रूप में तीन विकेट मात्र 29 रन पर निकाल दिए लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर(अविजित18 रन, 18 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और अनुभवी दीप्ति शर्मा (12 रन, 14 गेंद,  एक चौका) ने चौथे विकेट के लिए  29 रन की अटूट भागीदारी कर भारत के स्कोर को 8.4  ओवर मे तीन विकेट पर 57 रन पर पहुंचा उसे आसान जीत दिला दी।  हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का जड़ शानदार अंदाज में भारत को यह जीत दिलाई।  भारत की ओपनर शैफाली वर्मा ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए।

इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान की विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली (13 रन, 15 गेंद,एक चौका) और शवाल जुल्फिकार (14 रन, 14 गेंद, 3 चौके) की सलामी जोड़ी की 27 रन की भागीदारी को भारत की ऑफ स्पिनर शैफाली वर्मा ने मुनीबा को ऑफ स्टंप पर तेजी से घूमी गेंद पर बोल्ड कर क्या तोड़ा कि उसने अगले पांच विकेट मात्र आठ रन के भीतर खो दिए और उसका स्कोर छह विकेट पर 35 रन हो गया। बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी ने गुल फिरोजा (0 रन, 4 गेंद) को फ्लाइटेड गेंद पर आगे बढ़ कर खेलने की दावत दी और इसी कोशिश में नंदिनी शर्मा को कैच थमा बैठी और इसी ओवर की आखिरी गेंद को शवाल स्वीप करने से चूकी और एलबीडब्ल्यू आउट हो गई और अगले ओवर में आयश जफर (2 रन, 7 गेंद) उनकी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के फेर में मिड ऑन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच थमा बैठी और पाकिस्तान ने चौथा विकेट आठवें ओवर में 32 रन पर खो दिया।

पाकिस्तान के स्कोर में तीन रन ही ओर जुड़े कि  सदफ शम्स(3 रन, 8 गेंद) ने लेग स्पिनर प्रेमा रावत की फ्लाइटेड गेंद का उड़ाने की कोशिश में हवा में मात खाकर बोल्ड हो गई और अगले ओवर में इसी स्कोर पर कप्तान फातिमा सना (0 रन, 1 गेंद) दीप्ति शर्मा की बहुत तेजी से स्पिन होती गेंद को खेलने से चूकी और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। आयमन फातिमा(5 रन, 10गेंद, एक चौका) को भारती फुलमणि ने रनआउट कर पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 45 रन कर दिया। लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने उमी हनी (6 रन,  18 गेंद) को फ्लाइटेड गेंद पर बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर नंदिनी के हाथों कैच कराने के बाद नशरा संधू ( 0 रन, 5 गेंद) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच करा पाकिस्तान कास्कोर 9 विकेट पर 54 कर दिया। स्कोर में एक रन ही ओर जुड़ा था कि दीप्ति शर्मा ने तुबा हसन ( 9 रन, 16 गेंद, एक चौका) को हवा में मात दे विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों स्टंप करा पाकिस्तान की पारी 19 वें ओवर में समेट दी।

हमारी सभी गेंदबाजों ने उत्कृष्ट गेंदबाजी की: हरमनप्रीत कौर

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम की जीत पर कहा,‘ हमारे लिए पाकिस्तान पर यह जीत बेहद अहम है। मैं अपनी पूरी टीम के शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन से खुश हूं। हमने पाकिस्तान के खिलाफ उसके खिलाफ पूरे जोश खरोश से खेलने की चर्चा की थी।हमारी सभी गेंदबाजों ने उत्कृष्ट गेंदबाजी की। हमारी जीत का सबब पिच के मिजाज को पढ़ कर अपनी योजना पर काबिज पर रह कर गेंदबाजी करना रहा। पाकिस्तान की गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की। ऐसे में हमारे लिए समझदारी से बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जिताना अहम था। हमारे खेल का स्तर उंचा रखना अहम था।अभी दो मैच-सेमीफाइनल और फाइनल-बाकी हैं और इनमें मुझे उम्मीद है कि हमारी भारतीय टीम के बढ़िया क्रिकेट खेलने की उम्मीद है। टीम के पूरे समर्थन के बिना मैं कुछ भी नहीं। हम बढ़िया क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।’

YuvaSahakar Team