Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

शुभमन गिल के दोहरे शतक व रोहित के शतक से भारत ने किया वन डे क्रिकेट सीरीज पर कब्जा

वेस्ट इंडीज के कप्तान शे होप, सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और आमिर जंगू के तेज शतक बेकार गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के अविजित दोहरे शतक और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज के 405 रन के पहाड़ को लांघ कर दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी आठ विकेट से जीत 2-0 की निर्णायक और विजयदाई बढ़त के साथ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत ने तिरुवनंपुरम में वेस्ट इंडीज से सीरीज का पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच भी आठ विकेट से ही जीता था।

वेस्ट इंडीज के कप्तान शे होप, सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और आमिर जंगू के तेज शतक बेकार गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के अविजित दोहरे शतक और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज के 405 रन के पहाड़ को लांघ कर दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी आठ विकेट से जीत 2-0 की निर्णायक और विजयदाई बढ़त के साथ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत ने तिरुवनंपुरम में वेस्ट इंडीज से सीरीज का पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच भी आठ विकेट से ही जीता था।
कप्तान शुभमन गिल का सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है। शुभमन गिल और विराट कोहली ने सीरीज के पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक जड़े थे। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने सीरीज के दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जड़ दर्शाया कि वह 2027 के आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए तेयार हैं। रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के साथ अब वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 12 हजार रन भी पूरे कर लिए। भारत ने अपने वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के रिकॉर्ड 406 रन के सबसे बड़े लक्ष्य को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल कर जीत हासिल की। यह भी दिलचस्प संयोग है भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भी जीत के लिए 406 रन का लक्ष्य भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल किया था।
विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान शे होप (104 रन, 94 गेंद , 3 छक्के, आठ चौके) की सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (101 रन, 68 गेंद, 5 छक्क, 9 चौके) के साथ दूसरे विकेट की 110 और खुद आउट होने से पहले आमिर जंगू (114 रन, 3 छक्के, 13 चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 182 रन की बड़ी भागीदारियों की बदौलत मेहमान वेस्ट इंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
मैन ऑफ द मैच कप्तान शुभमन गिल के अविजित दोहरे शतक और उनकी रोहित शर्मा (101 रन,75 गेंद, छह छक्के दस चौके) के साथ पहले विकेट की 26.2 ओवर में 255 रन, विराट कोहली (29 रन, 19 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ  तीसरे विकेट की 86 रन  की अटूट भागीदारियों की बदौलत भारत ने 43.3ओवर में मात्र दो विकेट खोकर रिकॉर्ड 406 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी के 44 वें ओवर में ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज की तीसरी गेंद को फ्लिक  एक रन दौड़ कर भारत को उसके वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में जीत के लिए सबसे बड़े लक्ष्य को पार करा  39 गेंदों और आठ विकेट के बाकी रहते जीत दिलाई।
शुभमन गिल 133 गेंद खेल कर आठ छक्कों और 26 चौकों की बदौलत 223 और गायकवाड़  37 गेदों मे दो चौकों की मदद से 31 रन बनाकर अविजित रहे। रोहित शर्मा  पारी के 27 वें वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सेल्स की भीतर आती गेंद को पिछले पैर पर खेलने से चूके और अंपायर ने उन्हें रिव्यू लेने के बावजूद एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया और भारत ने पहला विकेट 255  पर खोया। सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली अपने नए अवतार आक्रामक अंदाज करने के बाद तेज गेंदबाज शमेर जोसेफ के बाउंसर को उड़ाने के फेर में डीप बैकवर्ड पॉइंट पर रदरफर्ड को कैच थमा पारी के 33 वें ओवर में कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरा विकेट 320 पर खोया।
इससे पहले शे होप पारी के 40 ओवर में भारत के बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद को आडे बल्ले से खेलने की कोशिश में बैकवर्ड पॉइंट पर मोहम्मद नबी को कैच थमा आउट हुए और वेस्ट इंडीज ने तीसरा विकेट 329 रन खोया।  इससे पहले ओपनर कैसी कार्टी (9 रन, 10 गेंद, 2 चौके) तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की ऑफ स्टंप पर शॉर्ट गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में नमन धीर को पॉइंट पर कैच थमाया और वेस्ट इंडीज ने पहला विकेट पांचवें ओवर में 36 रन पर खोया। सलामी बल्लेबाज कैंपबेल (101) तेज शतक जड़ने के बाद लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिडऑनपर धीर को कैच थमा बैठे और वेस्ट इंडीज ने दूसरा विकेट 19 वें ओवर में 147 रन पर खोया। शेरफन रदरफर्ड (0 रन) भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की गेंद पर पर शुरू में प्रहार करने की कोशिश में स्कवॉयर लेग पर बदलू फील्डर यशस्वी जायसवाल को कैच थमाया और वेस्ट इंडीज ने चौथा विकेट पर के 41 वें ओवर में 330 रन पर खोया। वेस्ट इंडीज के स्कोर में 18 रन ही जुड़े थे कि उसके लिए पारी में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज आमिर जंगू (114) ने बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा की स्पिन होकर कोण बनाती गेंद को कट करने की कोशिश में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा दिया और वेस्ट इंडीज ने पांचवां विकेट 348 पर पारी के 43 वें ओवर में खोया।
कीमो पॉल (3 रन, 8 गेंद) बाएं हाथ के स्पिनर लेग स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश में विराट कोहली को लॉन्ग ऑन पर कैच बैठा उनके वन डे अंतर्राष्ट्रीय करियर का 200वां शिकार बने। पॉल के रूप में वेस्ट इंडीज ने छठा विकेट 369 रन पर खोया। अल्जारी जोसेफ (8 रन, 10 गेंद, एक चौका) ने बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद को उड़ाने के फेर में डीप  स्क्वॉयर लेग पर कैच थमा बैठे और वेस्ट इंडीज ने सातवां विकेट 385 रन पर खोया। रॉस्सटन चेज 25 गेंद खेल चार चौकों की मदद से 29 और शमेर जोसेफ 8 गेंद ूेल एक छक्के अृर एक चौणे की बदौ़लत 14 रन बनाकर अविजित रहे। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़(2/95), बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (2/75), कुलदीप यादव (2/65) व तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (1/45) भारत के कामयाब गेंदबाज रहे।

YuvaSahakar Team