Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

भारत पुरुष हॉकी विश्व कप में पाक के साथ में पूल में डी में

भारत की पुरुष हॉकी टीम को अपेक्षाकृत आसान पूल मिला

भारत की पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल डी में इंग्लैंड, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान,वेल्स के साथ  रखा गया है। पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप का ड्रॉ मंगलवार रात वेगनर स्टेडियम, एम्सटर्डम (नीदरलैंड) में निकाला गया। विश्व कप  के मैच एम्सटर्डम (नीदरलैंड) और बेलफियूज हॉकी एरिना, वर्वे , बेल्जियम में होंगे। पुरुष हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें शिरकत करेंगी। पुरुष हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान की टीम पूल ए में रखा गया। पुरुष वर्ग में पूल बी में बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस मलयेशिया तथा पूल सी में ऑस्ट्रेलिया , स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका की टीमों को रखा गया हैं।

वहीं महिला विश्व कप में भी भारत की टीम पूल डी में इंग्लैंड, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ है जबकि पूल ए में नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया , चिली व जापान की टीमें हैं। पूल सी में बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलेंड, आयरलैंड तथा पूल बी में अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड की टीमें है। पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप में पूल ए और डी की टीमें अपने अपने सभी मैच एम्सटर्डम (नीदरलैंड) में तथा पूल बी और सी की टीमें अपने सभी मैच वर्वे, बेल्जियम में खेलेंगी।  ड्रॉ हॉकी के जाने माने अंतर्राष्ट्रीय धुरंधर खिलाड़ी नीदरलैंड के तियून डी नूएर , नओमी वान ऐस तथा डी ला फुंटी ने निकाला। भारत की पुरुष हॉकी टीम को अपेक्षाकृत आसान ड्रॉ मिला जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम का पूल डी चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की मौजूदगी में खासा मुश्किल लगता है।

पुरुष हॉकी विश्व कप में सभी की निगाहें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगी। बेशक पाकिस्तान हॉकी टीम अब बेहद कमजोर है लेकिन बावजूद इसके उसके भारत के खिलाफ मैच पर दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों की निगाहें आज भी रहती हैं। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2024 में मोकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़े थे तब भारत 2-1 से जीता था। पाकिस्तान की हॉकी टीम ने जापान को पुरुष हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स , 2026 सेमीफाइनल में मिस्र में पिछड़ने 4-3 से हरा कर विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया था। पाकिस्तानी हॉकी टीम आठ बरस के बाद हॉकी विश्व कप में खेलेगी। पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम 2018 में आखिरी बार विश्व कप में खेली थी। पाकिस्तान की टीम 2023के पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। 2014 में पहली बार पाकिस्तानी हॉकी टीम विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थी।

YuvaSahakar Desk