Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

IFFCO के पब्लिक रिलेशंस व ब्रांड कम्युनिकेशंस हेड हर्षेंद्र वर्धन ने IIMC के नए बैच को दिए सफलता के मंत्र

IFFCO के हर्षेंद्र वर्धन ने IIMC के छात्रों को दी रोज़ पढ़ने, सोचने और लिखने की सीख, करियर में नेटवर्किंग और क्रिएटिविटी पर दिया जोर

Published: 12:19pm, 08 Aug 2025

नई दिल्ली स्थित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जब IFFCO दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइज़र सहकारी संस्था के पब्लिक रिलेशंस व ब्रांड कम्युनिकेशंस हेड हर्षेंद्र वर्धन ने छात्रों को संबोधित किया।

हर्षेंद्र वर्धन ने भी इसी संस्थान से पढ़ाई की है। IIMC परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए उन्होंने अपने करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि “रोज़ पढ़ें, सोचें और लिखें, क्योंकि यही आदतें आपको मजबूत और बेहतर पेशेवर बनाएंगी।” उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि मजबूत नेटवर्क, स्पष्ट लक्ष्य और गहरी समझ, अवलोकन क्षमता, साहस व रचनात्मकता जैसी गुण भी जरूरी हैं।

उन्होंने डिजिटल युग में सूचना के प्रवाह और फेक न्यूज के खतरे पर विशेष जोर दिया। वर्धन ने छात्रों को जागरूक रहने और तथ्यों की सही जांच करने की आदत डालने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में नैरेटिव बिल्डिंग केवल मीडिया या विज्ञापन की रणनीति नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी उपकरण है।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कई अन्य प्रेरणादायक वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। दूरदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने नैतिक पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। लक्ष्य डिजिटल के सीईओ मनवेन्द्र शुकुल ने गेमिंग और एनीमेशन उद्योग में करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. चंद किरण सलूजा ने भाषा और पारंपरिक ज्ञान की ताकत पर जोर दिया। वहीं, भारतीय सेना के मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने ऑपरेशन सिंदूर (2025) के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में रणनीतिक संचार के महत्व को साझा किया।

IIMC केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन देश का प्रमुख जनसंचार संस्थान है। यह अपने आठ परिसरों में पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और डिजिटल मीडिया के उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित करता है।

YuvaSahakar Desk