Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

IFFCO: केजे पटेल बने नए एमडी, डॉ. यूएस अवस्थी की जगह हुई नियुक्ति, चेयरमैन दिलीप संघाणी ने की घोषणा

के. जे. पटेल ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्हें उर्वरक उत्पादन संयंत्रों में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Published: 12:57pm, 31 Jul 2025

IFFCO (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक के रूप में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। IFFCO के तकनीकी निदेशक के. जे. पटेल को नया एमडी नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. यू. एस. अवस्थी की जगह ली है, जिन्होंने चार दशकों तक संगठन का नेतृत्व किया और इसे दुनिया की अग्रणी सहकारी उर्वरक कंपनियों में शामिल किया। इस नियुक्ति की घोषणा IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। पटेल ने गुरुवार को ही पदभार भी ग्रहण कर लिया। डॉ. अवस्थी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराते हुए नई पारी के लिए बधाई दी।

कौन हैं के जे पटेल?

के. जे. पटेल ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्हें उर्वरक उत्पादन संयंत्रों में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने IFFCO के कालोल संयंत्र में 23 वर्षों तक कार्य किया और 2012 में पारादीप यूनिट, ओडिशा का नेतृत्व संभाला। उनके नेतृत्व में संयंत्र ने ऑपरेशनल एफिशिएंसी, सस्टेनेबिलिटी और मेंटेनेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। पटेल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मेंटेनेंस व रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग पर कई प्रस्तुतियाँ दी हैं।

KJ Patel

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघानी ने पटेल की सराहना करते हुए कहा, “के. जे. पटेल तकनीकी उत्कृष्टता और किसान-केंद्रित सोच का प्रतीक हैं। वे डॉ. अवस्थी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। हम के. जे. पटेल जी का इफको के नए प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में हार्दिक स्वागत करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इफको उत्कृष्टता और भारतीय किसानों की सेवा की अपनी यात्रा को और आगे बढ़ाएगा। साथ ही, हम अवस्थी जी के अतुलनीय समर्पण, दृष्टिकोण और सेवाओं के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।”

YuvaSahakar Desk