Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

CM चंद्रबाबू नायडू से मिले IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी, IFFCO किसान SEZ के लिए त्वरित मंजूरी के निर्देश

CM नायडू और दिलीप संघाणी की बैठक में इफको किसान एसईजेड की प्रगति, विस्तार और राज्य सरकार व इफको के बीच सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए त्वरित प्रशासनिक समर्थन का निर्देश दिया।

Published: 12:06pm, 17 Nov 2025

आंध्र प्रदेश में औद्योगिक वृद्धि को नई दिशा देने के उद्देश्य से भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में इफको किसान विशेष आर्थिक क्षेत्र (IFFCO Kisan SEZ) की वर्तमान प्रगति, आगामी विस्तार, और राज्य सरकार तथा इफको के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री नायडू ने इफको प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि किसान SEZ आंध्र प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना की गति बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक अनुमतियाँ और प्रशासनिक प्रक्रियाएँ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने बैठक को “सार्थक और अत्यंत सकारात्मक” बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से यह परियोजना नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सक्रिय सहयोग और त्वरित प्रशासनिक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह साझेदारी प्रदेश की औद्योगिक वृद्धि और आर्थिक आधार को मजबूत करेगी।

बैठक में किसान SEZ की वर्तमान स्थिति, आगामी चरणों, और उत्पादन, वेयरहाउसिंग तथा निर्यात गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रक्रिया में उद्योग मंत्रालय तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

बैठक में आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री टी.जी. भारत, उद्योग विभाग के सचिव डॉ. एन. युवराज (IAS), इफको के एमडी के.जे. पटेल, संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर, किसान एसईजेड के एमडी टी. सुधाकर तथा नेल्लोर कलेक्टर हिमांशु शुक्ला (IAS) उपस्थित रहे।

इफको किसान SEZ आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जा रहा एक प्रमुख विशेष आर्थिक क्षेत्र है, जिसका उद्देश्य कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना, उर्वरक उत्पादन को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर सृजित करना और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देना है। इस एसईजेड के माध्यम से उत्पादन, भंडारण तथा निर्यात गतिविधियों को बड़े पैमाने पर सशक्त किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk