Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

ICAI का 65वां कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू, 5,339 नौकरियों का ऐलान, 29 शहरों में होंगे इंटरव्यू

ICAI के 64वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम में 183 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और 2,570 उम्मीदवारों को नौकरी के ऑफर मिले थे

Published: 11:52am, 28 Jul 2026

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने के बाद पहली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 65वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। इस बार देशभर के 29 शहरों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में ही 78 कंपनियों ने भागीदारी की पुष्टि करते हुए 5,339 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

ICAI के अनुसार यह प्लेसमेंट ड्राइव मुख्य रूप से मई 2026 में CA फाइनल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 7,931 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनमें से 6,399 उम्मीदवारों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराया है। यानी 80 प्रतिशत से अधिक नए चार्टर्ड अकाउंटेंट इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन चुके हैं। संस्थान का कहना है कि इस कैंपस प्लेसमेंट का उद्देश्य नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को देश की प्रमुख कंपनियों से जोड़ना और उन्हें तकनीक आधारित, पारदर्शी भर्ती मंच उपलब्ध कराना है।

कई क्षेत्रों में मिलेगा करियर बनाने का मौका

इस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए उम्मीदवारों को केवल ऑडिट और अकाउंट्स ही नहीं, बल्कि फाइनेंस, टैक्सेशन, कंसल्टिंग, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, एनालिटिक्स, रिस्क मैनेजमेंट और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) जैसे क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर मिलेंगे। इससे अलग-अलग विशेषज्ञता और रुचि रखने वाले उम्मीदवार अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर की शुरुआत कर सकेंगे।

अगस्त और सितंबर में दो चरणों में होंगे इंटरव्यू

ICAI ने प्लेसमेंट प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। पहले चरण के तहत दिल्ली में 3 से 7 अगस्त तक इंटरव्यू होंगे। इसके बाद मुंबई और पुणे में 4 से 8 अगस्त, कोलकाता में 5 से 10 अगस्त, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में 10 से 14 अगस्त तथा हैदराबाद और जयपुर में 11 से 17 अगस्त तक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे चरण की शुरुआत सितंबर में होगी। 21 और 22 सितंबर को नोएडा और ठाणे में इंटरव्यू होंगे। 23 और 24 सितंबर को भुवनेश्वर, कोयंबटूर, एर्नाकुलम, इंदौर और विशाखापट्टनम में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। वहीं 25 सितंबर को भोपाल, चंडीगढ़, दुर्गापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, रतलाम और वडोदरा सहित कई शहरों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

पिछले साल मिला था 27.50 लाख रुपये तक का पैकेज

ICAI के 64वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम में 183 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और 2,570 उम्मीदवारों को नौकरी के ऑफर मिले थे। पिछले प्लेसमेंट में सबसे अधिक वार्षिक पैकेज 27.50 लाख रुपये रहा, जबकि औसत सालाना पैकेज करीब 13 लाख रुपये दर्ज किया गया था।

इसी प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि 65वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आकर्षक नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

YuvaSahakar Desk