Trending News

केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत

IBPS क्लर्क भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक बढ़ी

आईबीपीएस ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। क्लर्क भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी

Published: 10:43am, 24 Aug 2026

ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट-XVI) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी, जिसे अब 28 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का भी अवसर मिलेगा। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 30 अगस्त तक खुली रहेगी, जिससे अभ्यर्थी अपने आवेदन में हुई त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। वहीं जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 12 सितंबर 2026 तक निकाला जा सकेगा।

इस भर्ती में आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आईबीपीएस ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। क्लर्क भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 4,740 पद अनारक्षित, 2,815 पद ओबीसी (एनसीएल), 1,910 पद एससी, 942 पद एसटी और 996 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • आईबीपीएस के आधिकारिक आवेदन पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर जाएं।
  • “Click Here for New Registration” पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk