Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

IAF AFCAT 02/2026 भर्ती शुरू, वायु सेना में अधिकारी बनने का मौका, 19 जून तक करें आवेदन

लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होगा

Published: 12:20pm, 20 May 2026

भारतीय वायु सेना ने AFCAT 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट Indian Air Force AFCAT Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी।

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष रखी गई है।

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले AFCAT लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होगा। NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट दी जाएगी।

लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होगा। इसमें मानसिक क्षमता परीक्षण, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क AFCAT एंट्री के लिए 550 रुपये + GST तय किया गया है, जो वापस नहीं किया जाएगा। वहीं NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “New Registration” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा।

YuvaSahakar Desk