Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत को फिर हॉकी विश्व चैंपियन बनाने की कोशिश करूंगा : मोहित

कर्नाटक के गोलरक्षक एचएस मोहित का मात्र 24 बरस की उम्र में भारत के लिए पहला हॉकी विश्व कप में खेलने का सपना पूरा होने जा रहा है। एचएस मोहित अनुभवी सूरज करकेरा के साथ 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने गए दो गोलरक्षकों में से एक हैं। मोहित भले ही सूरज जितने अनुभवी गोलरक्षक नहीं हैं लेकिन उन्होंने बतौर गोलरक्षक अपनी मुस्तैदी से हर किसी को प्रभावित किया है।

Published: 11:16am, 06 Aug 2026

कर्नाटक के गोलरक्षक एचएस मोहित का मात्र 24 बरस की उम्र में भारत के लिए पहला हॉकी विश्व कप में खेलने का सपना पूरा होने जा रहा है। एचएस मोहित अनुभवी सूरज करकेरा के साथ 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने गए दो गोलरक्षकों में से एक हैं। मोहित भले ही सूरज जितने अनुभवी गोलरक्षक नहीं हैं लेकिन उन्होंने बतौर गोलरक्षक अपनी मुस्तैदी से हर किसी को प्रभावित किया है।

मोहित ने अपने जीवट और बहादुरी से राष्ट्रीय हॉकी चयनकर्ताओं को प्रभावित कर भारतीय टीम में चुनने को मजबूर किया। वे भारत के लिए हॉकी विश्व कप में खेलने के लिए मिले मौके को भुनाने को तैयार हैं। भारत ने अब तक केवल 1975 में अशोक कुमार सिंह के निर्णायक गोल से पाकिस्तान को हॉकी विश्व कप फाइनल में 2-1 से हरा कर मात्र एक बार खिताब जीता है।

भारत ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 में अपना अभियान नीदरलैंड, जर्मनी और इंग्लैंड पर यादगार जीत के साथ खत्म किया।  इससे वह एफआईएच हॉकी विश्व कप में बुलंद हौसले से उतरेगा। भारतीय टीम की हॉकी विश्व की तैयारियों की बाबत मोहित ने कहा कि नीदरलैंड और जर्मनी को एफआईएच प्रो लीग में हराने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है। मुझे लगता है कि विश्व कप में हम उम्मीद के मुताबिक तैयार हैं। निजी तौर पर मेरा लक्ष्य भारत के लिए मैदान पर उतर पूरी शिद्दत से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।  मेरी सोच हमेशा ही भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट में बतौर गोलरक्षक नुमाइंदगी करने की थी। जब मैं भारत के लिए जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में खेला था तब हम पदक नहीं जीत पाए और चौथे स्थान पर है। तभी से मेरा सपना भारत के लिए कुछ बड़ा करने का था। मुझे इससे पहले  इससे बड़ा मौका नहीं मिला है। मैं भारत को एक बार फिर हॉकी विश्व चैंपियन बनाने की कोशिश करूंगा।

मोहित संयोग से ही गोलरक्षक बन गए। मोहित की बतौर हॉकी खिलाड़ी स्कूल में यात्रा संयोग से शुरू हुई। वह खासे लंबे कद के थे और उनकी स्कूल टीम में कोई गोलरक्षक उपलब्ध नहीं था तो तो उनके कोच का मानना था कि अपनी लंबाई के चलते वह गोलस्तंभ की बहुत मुस्तैदी से हिफाजत कर सकते हैं तो उन्हें टीम का गोलरक्षक बना दिया गया। संयोग से मोहित को बतौर गोलरक्षक मिला मौका  जल्द ही शानदार करियर में बदल गया। तब से सीनियर भारतीय हॉकी टीम में बतौर गोलरक्षक चुने जाने से पहले मोहित ने भारत की जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में नुमाइंदगी की।

उन्होंने भारत को दो ओलंपिक में कांसा जिताने वाले अगली पीढ़ी को प्रेरित करने वाले गोलरक्षक पीआर श्रीजेश से मिली सीख को भी माना। मोहित ने कहा, ‘हमने बतौर गोलरक्षक पीआर श्रीजेश से बहुत सीखा। चूंकि श्रीजेश ने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और हम पर उनकी जगह भरने का दबाव है। हम मैदान पर विश्व कप में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है।‘

YuvaSahakar Team