Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

आईपीएल में इस साल पिछले बरस जैसा दबाव नहीं महसूस हुआ: विराट कोहली

हमारी टीम संतुलित,दमदार और हर लिहाज से बेहतरीन, भुवी,हेजलवुड, डफी व क्रुणाल के रूप में हमारे पास विश्वस्तरीय गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को अपना पहला आईपीएल टी20 क्रिकेट जीतने में 18 बरस लग गए। आरसीबी ने 2025 में अहमदाबाद में फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2026 के आईपीएल के फाइनल में आरसीबी ने उसी अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा कर आईपीएल के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बन गई। आरसीबी ने फाइनल सहित 2026 में गुजरात टाइटंस से चार में तीन मैच जीते। पिछले फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे कुणाल पांड्या ने अपना पांचवां आईपीएल फाइनल खेलते हुए अपनी टीम को पांचवीं बार  खिताब जिताया। इससे पहले तीन बार उन्होंने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।

कुणाल पांड्या ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस के जोस बटलर का विकेट लिया और उनका गेंदबाजी विश्लेषण रहा चार ओवर में 25 रन और एक विकेट। आईपीएल का लगातार 19वां संस्करण खेलने वाले धुरंधर बल्लेबाज  विराट कोहली ने 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्द्धशतक सहित 675 रन बना और स्विंग के उस्ताद  भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट चटका कर आरसीबी को खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका अदा की।

आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल जिता मैन ऑफ द’ मैच रहे विराट कोहली ने कहा, ‘मैंने अपनी टीम के साथियों से कहा कि आईपीएल में इस साल पिछले बरस जैसा दबाव नहीं महसूस हुआ। हम अपनी टीम की क्षमता से वाकिफ थे और  ग्रुप में शीर्ष पर रहे। हमने बस यही बात की कि अगर हम अपनी योजना को अमली जामा पहनाते हैं तो 2026 आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसी के चलते हमने ग्रुप चरण में बढ़िया प्रदर्शन किया। हम लीग चरण में शीर्ष पर रहे। हमारी टीम के पास जो कौशल, परिपक्विता और संयम है, हमारे खिलाड़ियों ने फाइनल में उसकी बानगी पेश की। हमारी टीम ने आईपीएल 2026 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया। मैं टीम के विजयी रन बनाना चाहता था। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर कर मैंने बहुत सुकून महसूस किया।

IPL 2026

कोहली ने कहा कि हमारी टीम हमें किसी भी हालात का सामना करने का भरोसा देती है। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें मालूम था कि हमें क्या करना है। गेंदबाज का सामना करने पर मुझे अपने खेल में नहीं बल्कि अपनी सोच में बदलाव करना पड़ा और अतिरिक्त रन बनाने पड़े। सच तो यह है कि मई में शुरू में ब्रेक के बाद हम केवल एक मैच हारे। फिर हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मैच में जीत हासिल की। मैं कहूंगा कि हमारी टीम के लिए वह हफ्ता कुछ मुश्किल रहा क्योंकि हम ग्रुप में शीर्ष पर रहना चाहते थे। इसके बाद हमने केकेआर पर दमदार जीत हासिल की और फिर अंक तालिका में शीर्ष पर रह हमने फाइनल की ओर कदम बढ़ाए। यह वाकई शानदार रहा।

विराट के मुताबिक, हमें लंबा इंतजार करना पड़ा। फिर हमें ऐसे खिलाड़ियों का साथ मिलना, जिनके साथ मैदान पर उतर आपको अकेले जिम्मेदारी उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। ऐसे में आपके पीछे कोई न कोई ऐसा खिलाड़ी होता जो आपको मैच जिता सकता है। हमारी टीम में कई खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच रहे। हमारे पास जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और कुणाल पांड्या के रूप में विश्वस्तरीय भरोसेमंद गेंदबाज हैं। रसिक सलाम डार ने भी बतौर तेज गेंदबाज इस सीजन में धारदार गेंदबाजी की। हमारे सभी बल्लेबाजों ने बल्ले से कारगर योगदान दिया।

खिताबी जीत का श्रेय सभी को: भुवनेश्वर कुमार

आरसीबी को 2026 में खिताब बरकरार  रखने में अहम भूमिका निभाने वाले  स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘हमारे लिए ट्रॉफी जीतना सबसे अहम है और इसके लिए मैं अपने चटकाए सभी विकेट दे सकता हूं। आपको अतीत में किया बढ़िया प्रदर्शन हमेशा मदद करता है। हमारी खिताबी जीत का श्रेय सभी को है। हम सभी ने हर किसी का साथ निभाया और फाइनल जैसे बड़े मैच में कामयाब होने के लिए टीम में सभी का साथ चाहिए।’

IPL 2026

तीसरी बार खिताब जीतने में नहीं होगी दिक्कत: हेजलवुड

आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, ‘अब मुझे आगे तीसरी बार खिताब जीतने में दिक्कत नहीं लगती। आईपीएल 2026 में हमारी टीम थोड़ी ज्यादा सहज नजर आई और इसी के चलते अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रही। अब मुझे आगे बेशक अपनी टीम के तीसरी बार खिताब जीतने में दिक्कत नहीं लगती। 2025 में पहली बार आईपीएल खिताब जीतने से हम पर से एक तरह से बहुत बड़ा बोझ उतर गया। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि इस साल पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम शांत और संयमित रही। जब जब जरूरत पड़ी किसी ने आगे बढ़ कर जिम्मेदारी संभाली। हमारे इस खिताब बरकरार रखने के सफर में हमारे दस अलग अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच हैं और यह हमारी ताकत को दर्शाता है। हमारा जो भी खिलाड़ी क्रीज पर आया उसने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर वाकई खास रहे। मुझे इस सीजन में एक भी ऐसा मैच याद नहीं है जिसमें भुवी ने 35 से ज्यादा रन दिए हों। इस उम्र में यह वाकई अविश्वसनीय गेंदबाजी प्रदर्शन है। भुवी ने हमें लगभग हर मैच में शुरू में विकेट दिलाए। इससे हम पर दबाव खत्म हो गया। इससे बाकी गेंदबाज पॉवरप्ले में सहज होकर गेंदबाजी कर पाए। हमारी टीम में माहौल बहुत सहज रहा।’

YuvaSahakar Team

Recent Post