Trending News

दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा

Safal लॉन्च कार्यक्रम में हुबली सहकारी संघ सम्मानित

कर्नाटक के रीजनल ऑयलसीड्स ग्रोअर्स कोऑपरेटिव सोसायटी यूनियन, हुबली को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) ने संगठन के साथ लंबे समय से चले आ रहे संस्थागत सहयोग के लिए सम्मानित किया है

Published: 16:19pm, 02 Nov 2026

कर्नाटक के रीजनल ऑयलसीड्स ग्रोअर्स कोऑपरेटिव सोसायटी यूनियन, हुबली को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) ने संगठन के साथ लंबे समय से चले आ रहे संस्थागत सहयोग के लिए सम्मानित किया है। यूनियन का नेतृत्व अन्नासाहेब शंकर जोल्ले कर रहे हैं, जो NCUI की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं।

यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहां Safal Brand के उत्पादों को नए लोगो और नए डिजाइन वाले पैक्स में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने हुबली यूनियन को सम्मानित किया।

अन्नासाहेब शंकर जोल्ले ने यूनियन की ओर से यह सम्मान उसके मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील एस. न्यामागोंडा के साथ ग्रहण किया। यह सम्मान हुबली यूनियन और NDDB के बीच लंबे समय से चले आ रहे संस्थागत संबंधों तथा कर्नाटक के सहकारी तिलहन क्षेत्र में यूनियन के योगदान को मान्यता देता है।

Jitendra