Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 92.20% छात्र सफल, शायला कश्यप और अंशित कुमार बने टॉपर

इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने टॉप किया है

Published: 13:09pm, 04 May 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 4 मई को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कुल 81,109 विद्यार्थियों में से 74,637 छात्र सफल रहे हैं और पास प्रतिशत 92.20% दर्ज किया गया है, जबकि 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है।

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि संचिता और काशी शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हैं। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने टॉप किया है, आरुषि दूसरे स्थान पर और शाम्या बरजात्या तीसरे स्थान पर रही हैं।

YuvaSahakar Desk