Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

हॉकी इंडिया ने घोषित किए सी महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 39 कोर ग्रुप के संभावित

हॉकी इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू में 24 अक्टूबर से 7 दिसंबर, 2025 तक लगाए जाने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 39 कोर ग्रुप के संभावितों की शुक्रवार को घोषणा की।  यह सीनियर राष्ट्रीय शिविर भारतीय महिला हॉकी टीम के हांगजू(चीन) में महिला हॉकी एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतने के बाद एशिया की प्रमुख टीम के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए बहुत अहम है। संभावितों में अनुभवी गोलरक्षक सविता को शामिल नहीं किया गया है।

फोकस अपने स्ट्रक्चर को और बेहतर करने पर : हरेन्द्र
भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम की कोर ग्रुप की खिलाड़ियों के शिविर की बाबत भारत के चीफ महिला हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में महिला हॉकी एशिया कप के दौरान गजब का जीवट और जज्बा दिखाया। हमें यह शिविर और लय बनाने में मदद करेगा। हमारा फोकस अपने स्ट्रक्चर को और बेहतर करने, अहम मौकों पर अपनी निशानेबाजी बेहतर करना और खुद को शारीरिक रूप से और चुस्त दुरुस्त करने पर होगा। हम अपने डिफेंसिव स्ट्रक्चर को और मजबूत कर अपनी अग्रिम पंक्ति को और अपने सिद्धांतों के मुताबिक और खुल कर खेलने का मौका देना चाहते हैं। हमने अनुभवी और उदीयमान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शिविर के लिए चुना है। यह देखना रोमांचक होगा कि हमारी ये सभी खिलाड़ी एक दूसरे को अपना खेल का स्तर उंचा उठाने में कितनी मदद करते हैं।’ यह राष्ट्रीय कोचिंग कैंप भारतीय टीम के आगामी अंतर्राष्ट्रीय कैलंडर और भविष्य के वैश्विक टूर्नामेंट के लिए कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को तलाशने का मंच देगा।

भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के सीनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए  चुने गए 39 कोर ग्रुप के संभावित :
गोलरक्षक : बिच्छू देवी खरीबम, बांसुरी सोलंकी, माधुरी किंडो,  समीक्षा सक्सेना।

रक्षापंक्ति : महिमा चौधरी, निकी प्रधान, सुशीला चानू पुखरंबम, उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति छेत्री, ज्योति, अक्षता अबासो ढेकले, अंजना डुंगडुंग, सुमन देवी थोडम।

मध्यपंक्ति : सुजाता कुजूर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, सलीमा टेटे, मनीषा चौहान, अजमीना कुजूर, सुनीलिता टोपो, ललरेमसियामी, शर्मिला देवी,बलजीत कौर, महिमा टेटे,अलबेला रानी टोपो, पूजा यादव।

अग्रिम पंक्ति : दीपीमोनिका टोपो, ऋतिका सिंह, दीपिका सोरेंग, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, ऋतुजा डडासो पिसल, मुमताज खान,ब्यूटी डुंगडुंग, अनु, चांदना जगदीश, काजल सदाशिव अतपड़कर।

YuvaSahakar Desk