Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA

मनप्रीत, दिलप्रीत व गोलरक्षक पाठक की राष्ट्रीय पुरुष हॉकी शिविर के लिए भारत के 36 कोर ग्रुप के संभावितों में वापसी

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में जोर टीम के रणनीतिक तालमेल, फिटनेस, मैच के मुताबिक ढालने के सत्रों और रणनीति को और बेहतर बनाने पर रहेगा। साथ ही इस शिविर में जोर भारतीय टीम को इस साल होने वाले अहम टूर्नामेंटों के लिए लय पाने, संयोजन बेहतर करने के साथ सभी विभागों में मजबूत करने पर रहेगा।

Published: 06:00am, 21 Apr 2026

हॉकी इंडिया ने इस साल एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 और नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों के लिए मजबूत भारतीय टीम चुनने के लिए सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए 36 कोर संभावितों की घोषणा की।

भारत के 36 सीनियर कोर ग्रुप के संभावितों का यह शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 20 अप्रैल से 9 मई तक चलेगा। सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए 36 कोर ग्रुप के संभावितों में मध्यपंक्ति के देश के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (411 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच), दिलप्रीत सिंह और गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक की वापसी हुई है।

दिसंबर, 2025 में कथित तौर पर प्रतिबंधित ‘जेली बीन’ कांड में लिप्त होने के कारण मनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह और गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक को 29 जनवरी, 2026 को राउरकेला में एफआईएच प्रो लीग की तैयारियों के लिए तब सीनियर पुरुष हॉकी कोर ग्रुप के 33 सदस्यीय कोर ग्रुप से बाहर कर दिया था। हालांकि तब भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा था कि हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन के चलते आराम दिया गया है।

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में जोर टीम के रणनीतिक तालमेल, फिटनेस, मैच के मुताबिक ढालने के सत्रों और रणनीति को और बेहतर बनाने पर रहेगा। साथ ही इस शिविर में जोर भारतीय टीम को इस साल होने वाले अहम टूर्नामेंटों के लिए लय पाने, संयोजन बेहतर करने के साथ सभी विभागों में मजबूत करने पर रहेगा।

भारत के सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए चुने गए 36 खिलाड़ी हैं:

गोलरक्षक: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होननेहल्ली शाशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह।

रक्षा पंक्ति: अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पुवन्ना चंद्रा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप खेस, अमनदीप लाकरा।

मध्यपंक्ति: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथम रबिचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोशन कुजूर, मनप्रीत सिंह।

अग्रिम पंक्ति: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकरा, मनदीप सिंह, अरिजित सिंह हुंदल, अंगदबीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्ति, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह।

YuvaSahakar Desk