Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव के बीच गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

Published: 12:52pm, 10 Jul 2025

दिल्ली-एनसीआर की तपती दोपहर और उमस भरी शामों को बुधवार शाम की झमाझम बारिश ने ऐसा भिगोया कि हर चेहरा खिल उठा। तेज हवाओं और बूंदों की ठंडी फुहारों ने राजधानी को कूल-कूल कर दिया। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन बारिश के इस सौगात ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 15 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और 25-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 15 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं (25-40 किमी/घंटा) चलेंगी, जबकि अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात में बाधा की स्थिति बन सकती है।

यूपी में भी बरसेंगे मेघा

उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है। लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, वाराणसी सहित 15 से अधिक जिलों में अगले छह दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को और ठंडा करेंगी। यह बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हो सकती है।

बिहार में किसानों को राहत

बिहार में मानसून ने कुछ समय की सुस्ती के बाद फिर से रफ्तार पकड़ी है। पश्चिमी चंपारण, गया, जमुई, नवादा, बांका, और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे।

मध्य भारत में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक, और तेज हवाओं की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जलभराव से बचाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, और उत्तर-पूर्वी राज्यों में यलो अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, और कुल्लू में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk