Trending News

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, हजारों लोगों के मरने की आशंका भारत आज गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा स्कूलों में 9वीं कक्षा से ही पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का इतिहास, NCERT ने शिक्षा नीति में किया बदलाव पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया NCERT ने नकली किताबों को लेकर जारी की एडवाइजरी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, हजारों लोगों के मरने की आशंका भारत आज गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा स्कूलों में 9वीं कक्षा से ही पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का इतिहास, NCERT ने शिक्षा नीति में किया बदलाव पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया NCERT ने नकली किताबों को लेकर जारी की एडवाइजरी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

कनाडा में पढ़ाई का शानदार मौका, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को कनाडा की McGill University में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी

Published: 14:33pm, 25 Jun 2026

अगर आपका सपना कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करने का है, तो McCall MacBain Scholarship 2027 आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकती है। इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को कनाडा की McGill University में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि छात्रों को हर महीने 2,300 कनाडाई डॉलर (करीब 1.50 लाख रुपये) का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा कनाडा जाने के लिए रिलोकेशन ग्रांट भी प्रदान की जाएगी। गर्मियों के दौरान रिसर्च या इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अलग से फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पढ़ाई और शोध का पूरा खर्च काफी हद तक आसान हो जाएगा।

इस स्कॉलरशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री है या जो फिलहाल ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और 2027 तक अपनी डिग्री पूरी कर लेंगे। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों के भीतर स्नातक पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

McCall MacBain Scholarship के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को पहले स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा, इसके बाद McGill University के मास्टर्स प्रोग्राम में अलग से प्रवेश आवेदन करना होगा।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को Statement of Purpose (SOP) जमा करना होगा, जिसमें अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। साथ ही Recommendation Letter भी अनिवार्य है। इसके लिए ऐसे प्रोफेसर, मेंटर या सुपरवाइजर की सिफारिश लेना बेहतर होगा, जो उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व से अच्छी तरह परिचित हों।

यह स्कॉलरशिप न केवल विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर देती है, बल्कि आर्थिक सहायता, नेतृत्व विकास और वैश्विक अनुभव के जरिए छात्रों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भी मौका प्रदान करती है।

YuvaSahakar Desk