Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

सरकार ने TSU के बुनियादी ढांचे के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, आनंद में बनेगा मुख्य कैंपस

TSU विश्वविद्यालय को सरकार से 500 करोड़ की मंजूरी; सहकारी क्षेत्र के लिए पेशेवरों को तैयार करेगा नया संस्थान, यह कैंपस 125 एकड़ भूमि पर बनेगा

Published: 10:12am, 03 Aug 2025

सरकार ने टाटा स्कूल ऑफ कोऑपरेशन (TSU) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। इस विश्वविद्यालय की नींव गुजरात के आनंद शहर में रखी गई है, जहां इसका मुख्य कैंपस विकसित किया जाएगा। यह कैंपस 125 एकड़ भूमि पर बनेगा, जो वॉटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट (WALMI) की है। यह ज़मीन गुजरात सरकार ने 50 साल की लीज़ पर मुफ्त में उपलब्ध कराई है।

TSU ने फिलहाल तीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर दी है और आगे चलकर 50 और कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनमें डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल हैं।

यह विश्वविद्यालय प्रशिक्षण आधारित उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों, शोध कार्य और परामर्श सेवाओं के ज़रिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सहकारी समितियों को सहयोग देगा। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की ज़रूरत को पूरा करना है।

TSU पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और तकनीकी शिक्षा के ज़रिए सहकारी आंदोलन को मज़बूती प्रदान करेगा। यह विश्वविद्यालय सहकारी व्यवस्था को एक नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk