GATE 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। IIT रुड़की की ओर से जारी जानकारी के अनुसार GATE 2026 का रिजल्ट आज यानी 19 मार्च को किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल
स्कोरकार्ड में छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, GATE 2026 स्कोर, परीक्षा की तिथि, कैटेगरी, अखिल भारतीय रैंक (AIR), स्कोरकार्ड। आईटी रुड़की द्वारा इस वर्ष गेट एग्जाम का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया गया था। परीक्षा में कुल 30 पेपर शामिल थे और इसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया। लगभग 7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया।
ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर “कैंडिडेट लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।


