Trending News

बिहार CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया बिहार विद्या साथी ऐप केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत बिहार CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया बिहार विद्या साथी ऐप केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत

GATE 2027 रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अपलोड किए जाने वाले सभी स्कैन दस्तावेज निर्धारित आकार और फॉर्मेट में स्पष्ट हों

Published: 09:30am, 25 Aug 2026

इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। GATE 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास (IIT Madras) करेगा। इच्छुक उम्मीदवार GATE Online Application Processing System (GOAPS) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

नियमित शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को विभिन्न पेपरों के लिए किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अभ्यर्थियों को पहले से सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

आवेदन के लिए हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), PwD या डिस्लेक्सिया प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), शैक्षणिक योग्यता का विवरण, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी तथा आवेदन शुल्क भुगतान की जानकारी तैयार रखना आवश्यक होगा।

उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अपलोड किए जाने वाले सभी स्कैन दस्तावेज निर्धारित आकार और फॉर्मेट में स्पष्ट हों। नाम, जन्मतिथि, संपर्क विवरण और क्वालिफाइंग परीक्षा की जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार ही भरनी होगी।

आईआईटी मद्रास ने अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू करने से पहले उपलब्ध टू-पेपर कॉम्बिनेशन और भारतीय उम्मीदवारों के लिए डिजिलॉकर संबंधी आवश्यकताओं की भी जांच करने की सलाह दी है, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post