Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

Footbal Wcup 2026: बापे के कमाल से फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में

दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर कईलियान बापे पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल चूक विलेन बनते-बनते दूसरे हाफ में गोल कर पिछली उपविजेता फ्रांस को मोरक्को पर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में 2-0 से जीत दिला हीरो बन गए। कप्तान बापे ने दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में खुद गोल किया ही छह बाद साथी स्ट्राइकर ओस्मान डेम्बले को बढ़िया पास दिया और उन्होंने गोल कर फ्रांस को 2-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी। फ्रांस अब डलास में सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जाने वाले क्वॉर्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर कईलियान बापे पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल चूक विलेन बनते-बनते दूसरे हाफ में गोल कर पिछली उपविजेता फ्रांस को मोरक्को पर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में 2-0 से जीत दिला हीरो बन गए। कप्तान बापे ने दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में खुद गोल किया ही छह बाद साथी स्ट्राइकर ओस्मान डेम्बले को बढ़िया पास दिया और उन्होंने गोल कर फ्रांस को 2-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी। फ्रांस अब डलास में सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जाने वाले क्वॉर्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

बापे शुक्रवार को इस विश्व कप में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी की तरह आठ गोल कर गोल्डन बूट की होड़ में सबसे आगे हो गए हैं।   बापे और मैसी के बाद मौजूदा विश्व कप में नॉर्वे के अर्लिंग हालैंड (7 गोल) तीसरे, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन (6 गोल) चौथे और फ्रांस के ओस्मान डेम्बले (पांच गोल) गोल करने में पांचवें स्थान पर हैं। अब तक विश्व कप के इतिहास में मैसी ने सबसे सबसे ज्यादा कुल 21 गोल किए जबकि बापे (कुल 20 गोल) उनसे बस एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर हैं। बापे ने गोल कर फ्रांस को लगातार तीसरे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। फ्रांस की टीम ने 2018 में रूस में विश्व कप जीता था जबकि 2022 में कतर में फाइनल में अर्जेंटीना से हार गई थी। बापे के ही बेहतरीन पास पर डेम्बले ने फ्रांस के लिए मैच का दूसरा गोल किया।

कईलियान बापे को गलत ढंग से मैच के 28वें मिनट में रोकने पर फ्रांस को पेनल्टी किक मिली। बापे द्वारा ली इस पेनल्टी किक को मोरक्को के गोलरक्षक यासीन बोनू ने अपने बाएं गोता लगा कर इसे रोक कर फ्रांस को खाता खोलने से रोक दिया। मोरक्को के गोलरक्षक बोनू ने इसके बाद बापे, डयोट अपमिकानो और लुकास डिग्ने के भी तेज दनदनाते शॉट को रोक कर फ्रांस को गोल करने से रोका। बापे ने फ्रांस के लिए क्वॉर्टर फाइनल सहित मौजूदा विश्व कप के छह में से अब तक छह मैचों में कुल आठ गोल किए हैं। मैसी ने अर्जेंटीना के लिए हैट्रिक सहित पांच मैचों में आठ गोल किए है। वहीं जस्टन फोंटेन (1958, 13 गोल), कईलियान बापे (2026, 8 गोल) के बाद ओस्मान डेम्बले (2026, अब तक 5 गोल) फ्रांस के लिए एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने में तीसरे नंबर पर है।

बापे के 28वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकने के चलते फ्रांस की टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई। मोरक्को के खिलाड़ी तो पहले हाफ में बमुश्किल फ्रांस के गोल तक पहुंच पाए। कईलियान बापे ने दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में डिजायर डू के पास पर गेंद को संभाल दाएं पैर से लहराता शॉट जमा गोल कर फ्रांस का खाता खोला। छह मिनट बाद माइकल ओलिस ने गेंद को बापे के लिए बढ़ाया और उन्होंने मोरक्को के डिफेंडरो को छकाने के बाद गेंद ओस्मान डेम्बले की ओर बढ़ा दी और उन्होंने बॉक्स के भीतर अचूक शॉट जमा गोल कर फ्रांस को 2-0 से आगे कर कर उसकी जीत निश्चित कर दी। फ्रांस के चीफ कोच डिडियर डेसचैम्प ने 77 वें मिनट में स्ट्राइकर कइलियान बापे की जगह ज्यां फिलिप मटेटा और डिजायर डू की ब्रैडले बरकोला को उतारा।

मोरक्को के नौजवान मिडफील्डर अयूब बोआडी (18 बरस, 280 दिन) शुक्रवार को फ्रांस के ब्राजील के पेले (17 बरस 239 दिन) के बाद विश्व कप फुटबॉल के क्वॉर्टर फाइनल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए। अयूब के बाद इंग्लैंड के एरन लेनॉन(19 बरस, 76 दिन) 2006 में पुर्तगाल के खिलाफ विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल में खेलने उतरने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के फुटबॉलर हैं।

सेमीफाइनल में स्थान बना खुश, आगे की चुनौती के लिए तैयार: बापे

मैन ऑफ द’ मैच फ्रांस की जीत के हीरो कईलियान बापे ने कहा, ‘मेरे टखने में चोट लगी थी, लेकिन मैं ठीक हूं। तब आखिरी कुछ मिनटों के लिए मेरी जगह खेलने के लिए ज्यां फिलिप मटेटा बेहतर थे। हमारी फ्रांस टीम की कामयाबी का राज क्या है? हम बस जीत कर ही राहत महसूस करते हैं। जब तक हम जीत नहीं जाते, रुकते नहीं हैं। बेशक हम सेमीफाइनल में स्थान बनाकर खुश हैं लेकिन हमें अभी आगे और लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हमें मालूम है कि आगे की राह और भी मुश्किल है लेकिन हर तरह की चुनौती से निपटने को तैयार हैं।‘

क्वॉर्टर फाइनल जीत एक बड़ी बाधा पार कर ली है : डैसचैम्प

फ्रांस के हेड कोच डिडियर डैसचैम्प ने कहा, ‘मोरक्को के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल खासा संघर्षपूर्ण रहा। हम मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी किक पर गोल करने से चूके ही, हमने और भी गोल करने के मौके गंवाए। कईलियान बापे की टखने की चोट को लेकर अब ठीक है।बापे को कभी खुद पर संदेह नहीं रहा। बेशक गोल करने से पहले बापे को गोल करने का मौका मिला था। हम ठीक वहीं हैं जहां हम पहुंचना चाहते थे। हम अब आराम करने के बाद देखेंगे कि सेमीफाइनल में हमारा प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। मेरा मानना है फ्रांस में फुटबॉल को लेकर बहुत जुनून है। हमने क्वॉर्टर फाइनल जीत एक बड़ी बाधा पार कर ली है। यह खिलाड़ियों का दायित्व है कि वे वह सब कुछ करें ,जो मुमकिन है।’

हम भविष्य में विश्व कप जीतने के लिए मेहनत जारी रखेंगे :ओहाबी

मोरक्को के कोच मोहम्मद ओहाबी ने कहा, ‘हम इसी तरह से खेलना जारी रखते हैं तो हमारा भविष्य उज्जवल है। मेरे यह कहने का कतई यह मतलब नहीं कि हम फ्रांस के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल जीतना नहीं चाहते थे। बेशक हम फ्रांस से शुक्रवार सुबह क्वॉर्टर फाइनल जीतना चाहते थे। सच तो यह है कि हमारे सामने फ्रांस के रूप में एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम थी। फ्रांस के हाथों क्वॉर्टर फाइनल की हार निराशाजनक है। इस हार के बावजूद हम भविष्य में बेहतर करने के लिए मेहनत जारी रखेंगे। हम जानते हैं कि हम महज एक मुल्क की नुमाइंदगी नहीं करते हैं। हम मोरक्को के लोगों और एशिया व अफ्रीका के कई देशों की नुमाइंदगी करते हैं। बहुत सी हमारी मोरक्को की टीम में खुद को देखते हैं। हम भविष्य में विश्व कप जीतने के लिए मेहनत जारी रखेंगे।’

आगे की चुनौती के लिए पूरी फोकस रहना है : डेम्बले

फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बले ने कहा, ‘हम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंख कर बहुत खुश हैं। हमारा ध्यान पूर तरह मोरक्को के खिलाफ इस क्वॉर्टर फाइनल पर था। मेरा फ्रांस टीम के साथ यह तीसरा सेमीफाइनल होगा। यह बेहद आनंददायक क्षण है। हमें आगे की चुनौती के लिए पूरी फोकस रहना है। मेरे गोल करने से दो तीन मिट हले कईलियान बापे ने मुझसे कहा कि मैं मैदान पर बीच में रहूं। बापे ने तेज फर्राटा लगाया और मेरे लिए गोल करने की राह खोली। मैं सीधे लक्ष्य पर निशाना लग गोल करना चाहता था।’

अर्जेंटीना का स्विटजरलैंड के खिलाफ कड़ा इम्तिहान होगा

निर्विवाद रूप से दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर लियोनल मैसी की अगुआई में उनके पैरों और सिर की कलाकारी की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की हसरत लगातार दूसरा और कुल चौथा विश्व कप फुटबॉल खिताब जीतने की है। मैसी के आठ गोल की बदौलत अपने शुरू के सभी पांच मैच जीतने वाली अर्जेंटीना की निगाहें अब स्विटजरलैंड को रविवार को कंसास सिटी में हरा जीत के छक्के के साथ सेमीफाइनल  में स्थान बनाने पर लगी है। वहीं स्विटजरलैंड को अभी अपने पहले विश्व कप खिताब का इंतजार है। स्विटजरलैंड  1954 के बाद पहली और कुल मिलाकर चौथी बार विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची है।  स्विटजरलैंड ने अल्जीरिया को अंतिम 32 में हराने के बाद अपने स्टार स्ट्राइकर योहान मनजांबी के चोट के चलते बाहर होने के बावजूद निर्धारित और अतिरिक्त समय में गोलरहित बराबरी के बाद  कोलंबिया को  अंतिम 16 में 4-2 से हराया । अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड में जो भी जीतेगा वह सेमीफाइनल में 15 जुलाई को अटलांटा में नॉर्वे और इंग्लैंड के क्वॉर्टर फाइनल के विजेता भिड़ेगा।

बराबर अच्छा प्रदर्शन कर रही, आखिरी तक हार न मानने का जज्बा दिखाने वाली अर्जेंटीना का स्विटजरलैंड के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में कड़ा इम्तिहान होगा। मौजूदा फॉर्म के आधार पर बेशक अर्जेंटीना सेमीफाइनल में स्थान बनाने की प्रबल दावेदार है लेकिन स्विटजरलैंड को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं कर सकता है। मैसी ने भले ही अब तक फ्रांस के कईलियान बापे की तरह सबसे ज्यादा आठ गोल किए लेकिन बदकिस्मती से वह अर्जेंटीना के अंतिम आठ तकसफर में दो पेनल्टी किक पर चूकने के बाद गोल कर विलेन बनते बनते हीरो बन गए थे। मैसी ने मिस्र के खिलाफ अंतिम 16 में पेनल्टी किक पर गोल चूकने के लिए अपने प्रशंसकों और टीम के साथियों से माफी भी मांगी थी। लियोनल मैसी को स्विटजरलैंड के खिलाफ अहम क्वॉर्टर फाइनल में इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर बाद किस्मत साथ नहीं देती है। ऐसे में  मैसी को स्विटजरलैंड के खिलाफ पेनल्टी किक सहित हर मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

मैसी के करिश्मे से अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0, ऑस्ट्रिया को 2-0 से तथा जॉडर्न को 3-1 से हरा ग्रुप जे में शीर्ष पर रहने के बाद अंतिम 32  में काबो वर्डे को और अंतिम 16 में खासी विवादास्पद रहे मैच में दो  गोल से पिछड़ने और मैसी के पेनल्टी किक पर गोल का मौका गंवाने के बाद दागे गोल की बदौलत 3-2 से जीत दर्ज की थी।अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड अब तक विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में दो बार आमने सामने हुई हैं  और दोनों बार जीत अर्जेंटीना के हिस्से आई हें।

अर्जेंटीना की संभावित एकादश: लियोनल मैसी (कप्तान), एमी मर्टिनेज मोलिना, रोमेरो, लिजैंड्रो मार्टिनेज, टैकलियाफिको, डी पॉल, पारडेज, मैक एलिस्टर, फर्नांडेज, अल्वारेज।
स्विटजरलैंड की संभावित एकादश: कोबल, जकारिया, एलवेडी, अकांजी, रॉड्रिग्ज, फ्रियूलर, खाका, नडोव, सोव, वर्गाज, एम्बोलो।

हमारी टीम खुद पर भरोसा नहीं छोड़ती: स्कोलनी

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलनी ने कहा, ‘जहां तक मिस्र पर जीत का सवाल है तो यह न भूलने वाला क्षण था और हमारी अर्जेंटीना टीम के लिए एक बेहद खास क्षण।अब यहां से इस विश्व कप में आगे चाहे कुछ भी हो हमारी यह टीम मुझे यह अहसास कराती है कि जब सब कुछ उसके खिलाफ जा रहा हो तब भी यह खुद पर भरोसा नहीं छोड़ती।‘

हमारी टीम मुश्किल में हार नहीं मानती: फर्नांडेज

अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज ने कहा, ‘हमारी टीम एक बेहतरीन टीम है जो कि कितनी ही मुश्किल स्थिति में भी हार नहीं मानती। हमारी टीम सभी साथ हैं। मैं अपनी टीम के साथियों, कोचिंग स्टाफ और हमारा समर्थन करने वाले हर किसी का आभार जताना चाहता हूं। अब बस आगे बस एक कदम और।’

YuvaSahakar Team