Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट दे रहा मत्स्य सेक्टर, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

उत्तराखंड के गठन के बाद पहली बार, मत्स्य पालन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में 9.39 प्रतिशत का योगदान करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया है

मत्स्य पालन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में 9.39 प्रतिशत का योगदान करते हुए तीसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है।


Published: 12:25pm, 27 Feb 2025

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी प्रगति देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंतिम अनुमान के अनुसार 7.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तराखंड राज्य सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, मत्स्य पालन ऐसा क्षेत्र है जिसने उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान दिया है।

उत्तराखंड के गठन के बाद पहली बार, मत्स्य पालन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में 9.39 प्रतिशत का योगदान करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 से पहले मत्स्य पालन क्षेत्र का राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान न के बराबर था।

मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय, दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए मत्स्य पालन, दुग्ध विकास, कृषि, बागवानी और पशुपालन जैसे क्षेत्र रोजगार के बेहतर साधन उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में 9.39 प्रतिशत का योगदान करते हुए तीसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है।

बहुगुणा ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में पहले कोई नीति नहीं थी, लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री मत्स्य पालन संपदा योजना शुरू की गई है। इस योजना में महिलाओं को मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड एक आपदा-प्रभावित राज्य है, इसलिए पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन से संबंधित बुनियादी ढांचे को अक्सर नुकसान होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, इस योजना में बीमा की सुविधा भी शुरू की गई है।

मत्स्य पालन मंत्री ने बताया कि इस बजट में मत्स्य पालन क्षेत्र को 290 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग के लिए 508 करोड़ रुपये, गौसदन के लिए 70 करोड़ रुपये और डेयरी विभाग के लिए 131 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

YuvaSahakar Desk