भारत की महिला हॉकी टीम गजब का जीवट दिखाने के बावजूद पूल ई में दूसरे चरण का ऑस्ट्रेलिया से अपना दूसरा मैच गोलरहित ड्रॉ खेलने के बावजूद एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। पूल डी में चीन से अपना मैच ड्रॉ खेल कर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का दूसरे चरण में पूल में दो मैचों से दो अंक और गोलअंतर भी -2 रहा पर। ऐसे में इस पूल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला कुल ज्यादा गोल करने के आधार पर हुआ। भारत पूल ई में तीसरे स्थान पर रहा और अब वह पांचवें व छठे स्थान के लिए खेलेगा।
फ्रीक मोइज, फिलिप एल्वर्स, जूस बर्ग व मराइन वीन के शुरू के दो क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल से पूल ए में शीर्ष पर रह कर तीन अंकों के साथ दूसरे चरण में पहुंची ओलंपिक व विश्व कप चैंपियन मेजबान नीदरलैंड ने चीन को 4-1 से हरा नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में स्थान पाया। एक अंक साथ दूसरे चरण में पहुंची पराजित चीन की ओर से इकलौता गोल यिंग जाग ने दूसरे क्वॉर्टर में किया। एक अंक के साथ दूसरे चरण मे पहुंची चीन ने ऑस्ट्रेलिया से एक एक से ड्रॉ खेलने के बाद रविवार की हार के साथ दो मैचों से मात्र दो अंको लेकिन-3 के गोल अंतर से सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई।
ग्रेस स्टुअर्ट ने डी के भीतर भारतीय डिफेंडर के शरीर पर खतरनाक ढंग से शॉट लगाया लेकिन इसे सुशीला चानू पर खतरनाक बताते हुए दूसरे मिनट में उनके शॉट पर ऑस्ट्रेलिया का यह गोल अमान्य कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की एमी लॉटन ने डी के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन भारत की गोलरक्षक सविता ने 11वें मिनट में रोक कर बेकार किया। ज्योति ने पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले दाएं से लंबा पास दिया लेकिन इसमें डी के भीतर नवनीत कौर के शॉट शॉट जमाने में देरी की भारतके आया खाता खोलने का मौका फिसल गया। पहले क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर एलिस अरनॉट के शॉट को भारत की गोलरक्षक सविता ने रोक कर बेकार किया। तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस यंग ने दाएं से डी के भीतर तेज शॉट जमाया लेकिन भारत की गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम ने इसे रोक कर इसे रोक कर बेकार किया। इशिका ने 25वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के दाएं से हमले को रोकने की कोशिश की और उन्हें चोट लग गई।
भारत की ललरेमसियामी को मैच के 25वें मिनट में घुटने में गेंद लगने के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। सुनीलिता टोपो की हिट पर गेंद ऑस्ट्रेलिया की रक्षापंक्ति की खिलाड़ी के पैर से टकराई, पर इस पर मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत ने निकी को पास दिया लेकिन उनके कमजोर शॉट को ऑस्ट्रेलिया की गोलरक्षक जोसलेन बार्टमैन ने रोक कर बेकार कर दिया।
कप्तान क्लेरी कॉलविल का दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर खतरनाक शॉट शिल्पी डबास के शरीर पर लगा और अंपायर ने इस पर खुद रिव्यू लेते हुए गोल अमान्य कर दिया। सुशीला चानू ने 45वें मिनटमें लंबा शॉट जमाया और इस पर नवनीत कौर ने डी के भीतर संभाल दीपिका सहरावत की ओर गेंद बढ़ाई लेकिन उनके कमजोर फ्लिक पर गेंद किनारे से बाहर निकल गई। ग्रेस स्टीवर्ट के शाट पर डी के भीतर गेंद सुशीला चानू के पैर पर लगी और चौथे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया को मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस गेंद किनारे से बाहर निकल गई। नेहा ने दो मिनट बाद दाएं से तेज शॉट डी की ओर जमाया लेकिन इस पर डी के भीतर नवनीत और ललरेमसियामी गफलत गेंद को कब्जे में नहीं ले पाई और भारत के हाथ बढ़त लेने का मौका फिर फिसल गया। भारत ने 55 वें मिनट में गोलरक्षक बिच्छू देवी को बाहर बुला लियाा। ऑस्ट्रेलिया को मैच के 58वें मिनट में मैच का पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला।


