Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

FIH Pro Hockey League: अभिषेक, शिलानंद और हार्दिक के शूटआउट में एक-एक गोल से भारत ने इंग्लैंड को दी शिकस्त

भारत ने मेजबान इंग्लैंड को एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 में 3-2 से हरा कर उससे पहले चरण के मैच की शूटआउट की हार का हिसाब चुकता कर दिया। इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में निर्धारित समय तक दो-दो की बराबरी के बाद शूटआउट में 4-1से हराया था। भारत को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के आखिरी मैच में मिली जीत से अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड के लिए भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और हार्दिक सिंह के शूटआउट में दागे एक-एक गोल और मैन ऑफ द मैच फुलबैक संजय के मुस्तैद खेल की बदौलत भारत ने मेजबान इंग्लैंड को एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 में 3-2 से हरा कर उससे पहले चरण के मैच की शूटआउट की हार का हिसाब चुकता कर दिया। इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में निर्धारित समय तक दो-दो की बराबरी के बाद शूटआउट में 4-1से हराया था। भारत को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के आखिरी मैच में मिली जीत से अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड के लिए भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यशदीप सिवाच के अपनी डी के भीतर फाउल पर इंग्लैंड ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसे भारत के नौजवान गोलरक्षक मोहित एचएस ने अच्छा पूर्वानुमान लगा इंग्लैंड को गोल करने से रोका। अगले ही मिनट सेनफर्ड के डी के भीतर पुश को रोक कर मेजबान टीम का एक और हमला बेकार किया। अभिषेक नैन को पहले क्वॉर्टर में गोल का बेहतरीन मौका मिला लेकिन इसे इंग्लैंड ने रोक कर बेकार किया। इंग्लैंड की टीम पहले क्वॉर्टर में पूरी तरह हावी रही। इंग्लैंड के बंडुरक ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में भारत के गोल पर हमला किया लेकिन बहुत करीब से उनका निशाना चूक गया। भारत के जर्मनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर में डी के भीतर पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन उनके इंग्लैंड के गोलरक्षक ने रोक दिया।

हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह की अगुआई में भारत ने बीच मैदान से इंग्लैंड के गोल पर जवाबी हमले बोले लेकिन गोलरक्षक ने मुस्तैदी से बचाव कर उनके हमले निरस्त कर दिए। हार्दिक ने भारत को तीसरे क्वॉर्टर के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन अमनदीप लाकरा इसे गोल में बदलने में नाकाम रहा। यशदीप को हेनरी क्रॉफ्ट को गलत ढंग से अपनी डी के भीतर रोकने पर इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक दिया लेकिन भारत ने इस पर रेफरल लिया और तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट कर इसे रद्द कर दिया और निकोलस पार्क को ग्रीन कार्ड दिखा चेताया गया।

भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इंग्लैंड के गोलरक्षक ने एक और बचाव किया। मैच के दौरान दोनों ओर से काफी तनातनी हो गई। इंग्लैंड के सार्सबी ने भारत की डी में घुसने की कोशिश की लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुए। इंग्लैंड ने चौथे क्वॉर्टर में दबाव बनाया लेकिन भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने मुस्तैदी दिखा उसके सभी प्रयास नाकाम कर दिए।

सुखजीत सिंह ने लगातार हमले बोल कर भारत के गोल पर दबाव बनाया लेकिन गोलरक्षक सूरज करकेरा की मुस्तैदी के सामने उसकी गोल करने की हर कोशिश बेकार गई। इंग्लैड को खेल खत्म होने से पहल अंपायर ने पेनल्टी कॉर्नर दे दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। शूटआउट में अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और हार्दिक सिंह ने गोल कर भारत को जीत दिला दी।

YuvaSahakar Team