Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

FIH Men’s Pro Hockey League: भारत ने पाक पर दर्ज की 4-3 से रोमांचक जीत

भारत के लिए अभिषेक, नीलकांत, सुखजीत व राजिंदर ने किया एक एक गोल, गोलरक्षक करकेरा का आखिरी क्वॉर्टर में दो गोल खाना चिंता का सबब।

Published: 15:50pm, 24 Jun 2026

भारत ने पिछड़ने के बाद अभिषेक नैन और नीलकांत शर्मा के दूसरे क्वॉर्टर में दो मिनट के भीतर दागे दो गोल की बदौलत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग के लंदन चरण के अपने पहले मैच में 4-3 से  रोमांचक जीत के साथ उसके खिलाफ अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी। पाकिस्तान ने अहमद नदीम के आठवें मिनट में दागे गोल से खाता खोल कर भारत को चौंकाया। इसके बाद अभिषेक नैन, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर के दूसरे, तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में दागे गोल से भारत ने 52वें मिनट तक 4-1 की बढ़त से मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम, अबू महमूद और मोइन शकील ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक एक गोल  दागा।

भारत को अपने गोलरक्षक सूरज करकेरा की आखिरी क्वॉर्टर में ढील भारी पड़ी। आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर अबू महमूद और खेल खत्म होने के कुछ ही सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर पर मोइन शकील ने पैड से लगकर लौटती गेंद को गोल में डाल पाकिस्तान का स्कोर 3-4 कर दिया। भारत के लिए इस जीत के बावजूद आखिरी क्षणों में खासतौर पर गोलरक्षक सूरज करकेरा का बेवजह दो गोल खाना जरूर लंदन चरण में चिंता का सबब है। भारत को मैच में मिले कुल 11 पेनल्टी कॉर्नरों में मात्र दो पर पहले रिबाउंड पर नीलकांत शर्मा और दसवें पर राजिंदर सिंह ने ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

पाकिस्तानी गोलरक्षक अली रजा ने जिस तरह चार गोल रोके उससे और भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने आखिरी क्वॉर्टर में जिस तरह तरह दो गोल खाए उसे देखते हुए चीफ कोच क्रेग फुल्टन को अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के मद्देनजर अपनी रणनीति नए सिरे से बनाने की बाबत सोचना होगा।
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें लंबे अंतराल के बाद मंगलवार रात आमने सामने थी।  दोनों ने ही संभल कर आगाज किया। अहमद नदीम ने मैच के आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर पाकिस्तान का खाता खोला।

भारत ने पहला क्वॉर्टर खत्म होने से पहले लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ने मुस्तैदी दिखा इन तीनों को ही रोक कर बेकार कर दिया। बराबरी पाने की जुगत में भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में पूरी ताकत हमले बोलने में लगा दी। अभिषेक नैन ने मैच के 22 वें मिनट में दिलप्रीत के डी के भीतर लगाए तेज शॉट पर पाकिस्तान गोलरक्षक अली रजा के पैड को लगकर लौटती गेंद को गोल में डाल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला दी। नीलकांत शर्मा ने दो मिनट बाद  मिले पेनल्टी कॉर्नर पर पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा के पैड को लगकर लौटी गेंद को लपक कर गोल में डालकर भारत को हाफ टाइम तक 2-1 से आगे कर दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने तीसरे क्वॉर्टर में बराबरी पाने के लिए भारत के गोल पर दनादन हमले बोले। खेल के रूख के उलट मैच के 40 वें मिनट में अभिषेक  द्वारा बढ़ाई गेंद को डी के भीतर सुखजीत सिंह ने संभाल जोरदार वॉली जमा गोल कर भारत को 3 -1 से आगे कर दिया। राजिंदर सिंह ने मैच के 52 में मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह के डमी करने पर खुद गेंद को ड्रैग फ्लिक कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया।

अगले मिनट मिले पेनल्टी कॉर्नर पर पाकिस्तान के ड्रैग फ्लिकर अबू महमूद ने तेज फ्लिक से भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा के पैरों के बीच से गेंद को फ्लिक कर स्कोर 2-4 aकर दिया। मोइन शकील ने खेल खत्म होने से 14 सेकंड से पहले पेनल्टी कॉर्नर भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा के पैड से लगकर वापस लौटती गेंद को गोल में डाल कर स्कोर 3-4 कर दिया। यह मैच का आखिरी गोल साबित हुअ।

YuvaSahakar Team