Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

FIFA World Cup: पराग्वे को हरा फ्रांस क्वॉर्टर फाइनल में, मोरक्को से होगी भिड़ंत

कईलियान बापे के दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर दागे इकलौते गोल की बदौलत दो बार चैंपियन के फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 9 जुलाई को बोस्टन में मोरक्को से भिड़ने का अधिकार पाया। फ्रांस ने मोरक्को को 2022 में कुवैत में हुए फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में 2-0 से हराया था। बापे का मौजूदा विश्व कप में यह सातवां गोल था। अब बापे और अर्जेंटीना के लियोनस मैसी समान रूप से सात-सात गोल कर गोल्डन बूट अवॉर्ड की दौड़ में आगे हैं।

कईलियान बापे के दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर दागे इकलौते गोल की बदौलत दो बार चैंपियन के फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में 9 जुलाई को बोस्टन में मोरक्को से भिड़ने का अधिकार पाया। फ्रांस ने मोरक्को को 2022 में कुवैत में हुए फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में 2-0 से हराया था। बापे का मौजूदा विश्व कप में यह सातवां गोल था। अब बापे और अर्जेंटीना के लियोनस मैसी समान रूप से सात-सात गोल कर गोल्डन बूट अवॉर्ड की दौड़ में आगे हैं।

बापे द्वारा किया गया गोल फ्रांस का फीफा विश्व कप फुटबॉल के इतिहास मे 150वां गोल था। फ्रांस की टीम अब विश्व कप फुटबॉल में 150 गोल करने वाली ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस के बाद चौथी टीम है। बापे इसके साथ ही फीफा विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा सात गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए।

पराग्वे ने फ्रांस के पहले हाफ में सभी हमलों को निरस्त कर उसे खाता नहीं खोलने दिया। फ्रांस की टीम पहले हाफ में बेशक पूरी तरह हावी रही लेकिन पराग्वे के मुस्तैद गोलरक्षक ओरलैंडो जिल की गोल में मौजूदगी में गोल करने के लिए तरसती ही रह गई। स्ट्राइकर उस्मान डेम्बले की अगुआई में फ्रांस ने दूसरे हाफ का आक्रामक आगाज किया। डेम्बले ने कॉर्नर गेंद संभाल तेज शॉट लगाया लेकिन गेंद गोल की बाहरी जाली को लगकर बाहर निकल गई। पराग्वे के गोलरक्षक जिल ने मनु कोन के लंबी दूरी से जमाए दनदनाते तेज शॉट को रोक कर फ्रांस को खाता खोलने से दूसरे हाफ के शुरू में रोका।

डिजायर डू मैच के 61वें मिनट में ब्रैडले बारकोला की जगह बदलू खिलाड़ी के रूप में फ्रांस के लिए मैदान पर उतरे। डिजायर डू को  मैदान में उतरने के आठ मिनट बाद वार रिव्यू में गलत ढंग से गेंद रोकने पर पेनल्टी किक मिली और इसे बापे ने गोल में बदल कर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया।

मोरक्को ने कनाडा पर 3-0 से दर्ज की जीत 

मिडफील्डर अजेदिन ओनही के दूसरे हाफ के दो और सूफियान रहीमी के खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में दागे गोल की बदौलत मोरक्को ने सह मेजबान कनाडा को 3-0 से हरा कर क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बना लिया। मोरक्को अब क्वॉर्टर फाइनल में 9 जुलाई को बोस्टन में फ्रांस से भिड़ेगी। कनाडा का मौजूदा विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचना ही उसके लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले कभी भी उसकी टीम ने विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीता था।

कनाडा ने पहले हाफ में प्री क्वॉर्टर फाइनल में मोरक्को से बेहतर खेल दिखाया। कनाडा के फुटबॉलरों ने पूरी उर्जा और शिद्दत से खेलते हुए पहले हाफ मे कई कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं कर पाए। कनाडा के विंगर अली अहमद ने मोरक्को के गोल के बाहर गेद संभाल कर तानी ओलूवसई की ओर बढ़ाई, जिन्होंने तेज फर्राटा लगा पहले डिफेंडर रेडूनी हलहल को छका तेज शॉट जमाया लेकिन मोरक्को के कनाडा में जन्में गोलरक्षक यासीन बोनू ने अच्छा पूर्वानुमान लगा गेंद को रोक कर उन्हें गोल करने से रोक दिया।

मोरक्को की टीम पहले हाफ में लय ही नहीं पा सकी। कनाडा के तजोन बुकानन ने दूसरे हाफ के शुरू में नीचा ड्राइव लगाया लेकिन मोरक्को कृ गोरक्षक बोनू ने इसे रोक कर कनाडा को गोल करने से रोक दिया। स्ट्राइकर ब्राहिम डायज के दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में जवाबी हमले पर मिडफील्डर अजेदिन ओनही ने उंचा शॉट जमा गोल कर मोरक्को का खाता खोला। ओनही का यह विश्व कप में मोरक्को के लिए पहला गोल था। मिडफील्डर अजेदिन ओनही  ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले मैच का अपना दूसरा गोल कर मोरक्को को 2-0 से आगे कर दिया। अजेदिन ओनही इसके साथ ही सेनेगल के हेनरी कामरा के 2002 में स्वीडन के खिलाफ दो गोल करने के बाद नाकआउट में यह कारनामा करने वाले पहले अफ्रीकी फुटबॉलर बन गए। डायज द्वारा खेल खत्म होने से इंजुरी टाइम में बढ़ाई गेंद को रहीमी ने चतुराई से गोल कर मोरक्को को 3-0 से जीत के साथ विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचा दिया।

YuvaSahakar Team