Trending News

एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया

FIFA World Cup 2026: बालोगन के दो गोल से अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हरा किया दमदार आगाज

मेजबान अमेरिका ने पराग्वे को लॉस एंजेल्स स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप डी मैच में 4-1 से हराकर अपने अभियान का बेहद दमदार आगाज किया। पहले मैच में मिली दमदार जीत के अब अमेरिका ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे विश्वास से उतरेगा।

हड़बड़ी में पराग्वे के डिफेंडर डैमियन बोबाडिला के सातवें मिनट में किए ‘आत्मघाती’ गोल के उपहार से बढ़त लेने के बाद फ्लोरियन बालोगन के पहले हाफ में दागे दो और जियोवनी रेना के इंजुरी टाइम में दागे एक गोल की बदौलत मेजबान अमेरिका ने पराग्वे को लॉस एंजेल्स स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप डी मैच में 4-1 से हराकर अपने अभियान का बेहद दमदार आगाज किया। पहले मैच में मिली दमदार जीत के अब अमेरिका ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे विश्वास से उतरेगा। पराजित पराग्वे की ओर से इकलौता गोल मॉरीशियो ने दूसरे हाफ में दागा।

अमेरिका ने शानदार फुटबॉल की बानगी पेश कर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न कर दिया। अमेरिका की टीम 4-2-3-1 की शैली और  पराग्वे  की 4-4-2 से खेली। पराग्वे के एंटोनियो सनाब्रिया ने मैच के शुरू होते ही अमेरिका के गोल में घुस कर दनदनाता शॉट जमाया लेकिन अमेरिका के गोलरक्षक कैट परेरा ने मुस्तैदी दिखा इसे रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया। इसके बाद अमेरिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने उस्ताद मॉरिशियो पाशेटो के मार्गदर्शन में सातवें मिनट में बढ़त ले ली। अमेरिका के स्ट्राइकर क्रिश्चियन पुलिशिच ने वेस्टन मैकेनी से बाएं से बढ़ाई गेंद पर पराग्वे की रक्षापंक्ति के दो खिलाड़ियों को गच्चा दिया और गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन लेकिन पराग्वे के फुलबैक डैमियन बोबाडिला ने इसे रोकने की हड़बड़ी में मैच के सातवें मिनट में बॉल खुद अपने ही गोल में डाल बैठे। उनके इस आत्मघाती गोल से पराग्वे की टीम 0-1 से पिछड़ गई।

पराग्वे की टीम पूरे मैच में इससे उबर नहीं पाई। अमेरिका ने अपने हमले जारी रखे। मैच के 26वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट गोल करने के करीब पहुंच चुके स्ट्राइकर फ्लोरियन बालोगन ने गेंद को गोल में डाला लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड देकर यह गोल अमान्य कर दिया। बराबर हमले बोलने वाले फ्लोरियन बालोगन ने अंतत: मैच के 31वें मिनट में बाएं से क्रिश्चियन पुलिशिच के पास पर मैच का अपना पहला गोल कर अमेरिका की बढ़त 2-0 कर दी। फ्लोरियन बालोगन ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मलिक टिलमैन से मिली गेंद पर दनदनाता शाट जमा पेराग्वे के गोलरक्षक ओमर गिल को बॉक्स के भीतर छका अपना दूसरा गोल कर अमेरिका को 3-0 से आगे कर दिया।

पराग्वे ने आत्मघाती गोल करने वाले डिफेंडर बोबाडिला की जगह दूसरे हाफ में आक्रामक मिडफील्डर मॉरिशियो को उतार कर गोल कर मैच में वापसी की कोशिश की। मॉरिशियो के मैदान पर आने से पराग्वे के हमलो ने रफ्तार पकड़ी। पराग्वे के जूलियो एनशियो के अचूक पास पर मैच के 73वें मिनट में मॉरिशियो ने दनदनाता गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। पराग्वे के इस गोल से अमेरिका की टीम भी पूरी तरह जाग गई। मिडफील्डर मलिक टिलमैन ने झिझक के साथ शॉट लगाया जिसे पराग्वे के गोलरक्षक गिल ने आसानी से रोक लिया। जियोवनी रेना ने इंजुरी टाइम में लंबी दूरी से अचूक शॉट जमा गोल कर सह मेजबान अमेरिका को 4-1 से आसानी से मैच जिता कर पूरे तीन अंक दिलाए।

हम बड़ी जीत से शुरुआत करना चाहते थे

अमेरिका के कप्तान टिम रीम ने जीत के बाद कहा- अमेरिका की विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है। हमारी टीम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारी टीम की पराग्वे के खिलाफ 4-1 की दमदार जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किए। हम इसी तरह बड़ी जीत के साथ शुरुआत करना चाहते थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैं अपनी पूरी अमेरिकी टीम को सलाम करता हूं। हमारी लिए यह एक शानदार रात थी।

YuvaSahakar Team

Recent Post