Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

FIFA World Cup 2026: जर्मनी अंतिम 32 में पहुंचा, आइवरी कोस्ट पर दर्ज की रोमांचक जीत

जर्मनी ने पिछड़ने के बाद आइवरी कोस्ट को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के सबसे रोमांचक मैच में 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया। डेनिज उनदव जर्मनी के लिए पिछले नौ मैच में आठ गोल कर चुके हैं।

Published: 15:26pm, 21 Jun 2026

आक्रामक मिडफील्डर डेनिज उनदव के बदलू खिलाड़ी के रूप में 60वें मिनट में जमाल मुसियाला की जगह उतारे जाने के आठ मिनट बाद सिर से दागे पहले और खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में दागे अपने दूसरे गोल की बदौलत जर्मनी ने पिछड़ने के बाद आइवरी कोस्ट को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के सबसे रोमांचक मैच में 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया। डेनिज उनदव जर्मनी के लिए पिछले नौ मैच में आठ गोल कर चुके हैं। फ्रेंक कैसी के 30वें मिनट में दागे गोल से आईवरी कोस्ट एक समय जीत और अंतिम 32 में स्थान बनाने की ओर बढ़ रही थी। बदलू खिलाड़ी के बॉक्स के भीतर करीब से सिर से दागे पहले और खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में दागे दो गोल ने जर्मनी का अंतिम 32 में स्थान पक्का कर दिया।

जर्मनी के डेनिस उनदव 60वें मिनट में बदलू खिलाड़ी के रूप में उतरे। जर्मनी के दूसरे बदलू खिलाड़ी नदीम अमीरी ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन बहुत करीब से उनका निशाना चूक गया। जर्मनी के काई हावर्ज मैच के शुरू में बॉक्स के भीतर से सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ के ऊपर से बाहर निकल गई और इसके तुरंत बाद जोशुआ किमिच के क्रॉस पर गेंद को आईवरी कोस्ट के गोलरक्षक गयाहिया फाफना ने  रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया।

स्ट्राइकर यान डायमंड ने मैच के 30वें मिनट में बाएं से गेंद को संभाल तेज फर्राटा लगाया नीचा क्रॉस अमाड डियालो को दिया और उनके शॉट को जर्मनी के डिफेंडर नथानल ब्राउन ने पैर से रोकने की कोशिश लेकिन लौटती गेंद को वहीं बॉक्स में खड़े कैसी ने गोल में डाल कर आईवरी कोस्ट को 1-0 से आगे कर दिया। आईवरी कोस्ट ने दूसरे हाफ में भी मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। जर्मनी के कोच जूलियन नगेलसमन ने मैच के 60वें मिपट में डेनिज उनदव और नदीम अमीरी को बतौर बदलू खिलाड़ी उतारा। नदीम अमीरी के मैच के 68 वें मिनट में बॉक्स के भीतर बढ़िया क्रॉस पर डेनिज उनदव ने सिर से आईवरी कोस्ट के गोलरक्षक याहिया बाफना को छका गेंद को गोल में डाल कर जर्मनी को एक एक की बराबरी दिला दी।

आईवरी कोस्ट के कोच फाई ने मैच के 85 में मिनट यान डायमंड की जगह निकोलस पेप को उतारा। इवान गुसेंड ने जर्मनी की रक्षापंक्ति को बाहर निकाला लेकिन बाएं से बढ़ने वाले साइमन  एडिनगरा के कमजोर शॉट पर गेंद गोल के करीब से बाहर निकल गई और आईवरी कोस्ट को मैच में दुबारा बढ़त लेने का यह मौका गंवाना महगा पड़ा। डेनिस उनदव ने लुकस नेमचा द्वारा इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में बढ़ाई गेंद को संभाल दनदनाता शॉट जमा गोलरक्षक फाफना को छका मैच का अपना दूसरा गोल कर जर्मनी को 2-1 से जीत दिला कर आईवरी कोस्ट और उसके प्रशंसको का दिल तोड़ दिया।

नीदरलैंड ने स्वीडन को धोया

स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गाकपो के दो दो गोल तथा क्रिसेंशियो समरविले के एक गोल की  बदौलत नीदरलैंड ने स्वीडन को 5-1 से हराकर ग्रुप एफ में पहली जीत दर्ज की। स्वीडन की टीम मैच में बराबरी के लिए जूझती नजर आई। नीदरलैंड अब दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप एफ में शीर्ष पर है। पराजित स्वीडन के लिए इकलौता गोल फुलबैक एंथनी इलांगा ने दूसरे हाफ में दागा।

स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी ने मैच के पांचवें मिनट में गाकपो के क्रॉस पर बॉक्स के भीतर पहुंच कर उसके उपर से तेज शॉट जमा स्वीडन के गोलरक्षक क्रिस्टोफर नॉरफेल्ट को छका गोल कर नीदरलंड का खाता खोला। ब्रॉबी ने 12वें मिनट में दूसरा गोल कर नीदरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। काडी गाकपो ने दूसरे हाफ के सातवें मिनट में बॉक्स के ठीक ऊपर मैच का अपना गोल कर नीदरलैंड को 3-0 से और सात मिनट बाद बॉक्स के ठीक ऊपर पहुंच दनदनाता शॉट जमा मैच का अपना दूसरा गोल कर नीदरलैंड की जीत लगभग पक्की कर दी थी। गाकपो का इस मैच में दागा उनका दूसरा गोल सातवां विश्व कप मैच खेलते उनका पांचवां गोल था। अब गाकपो नीदरलैंड के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले जॉनी रेप (7 गोल) से बस दो गोल पीछे हैं।

स्वीडन के बदलू खिलाड़ी एंथनी इलांगा ने मैच के 59वें मिनट में बढ़िया गोल कर स्कोर 1-4 कर कुछ उम्मीद जताई लेकिन क्रिसेंशियो समरविले ने 89 वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड को 5-1 से जीत दिला दी।

जापान ने टयूनीशिया को 4-0 से किया बाहर

स्ट्राइकर अयासी उइदा के दो और आक्रामक मिडफील्डर दाइची कमादा व जून्या इतो के एक एक गोल की बदौलत जापान ने टयूनीशिया को  4-0 से हरा ग्रुप एफ में पहली जीत दर्ज की। जापान ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच दो दो गोल से ड्रॉ खेला था और दोनों ही टीमों के दो दो मैचों में एक एक जीत और एक एक ड्रॉ के सथ चार चार अंक हैं। जापान गोल अंतर में नीदरलैंड से पिछड़ने के कारण अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। टयूनीशिया इस लगातार दूसरी हार के साथ विश्व कप से बाहर हो गया।

दाइची कमादा और अयासी उइदा के पहले हाफ में दागे एक एक गोल की बदौलत जापान ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त ले ली थी। जापान की इस जीत के नायक उसके आक्रामक मिडफील्डर कितो नकामुरा रहे। नकामुरा बराबर गेंद को लेकर टयूनीशिया के गोल में पहुंचे ही, उन्होंने बराबर स्ट्राइकरों के लिए आगे बढ़िया क्रॉस भी फेके। नकामुरा के बेहतरीन क्रॉस पर दाइची कमादा ने मैच के चौथे ही मिनट में तेज फर्राटा लगा गेंद को संभाल गोल कर जापान का खाता खोला। दाइची कमादा इसके साथ ही विश्व कप में जापान के लिए सबसे तेज गोल गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए। कमादा से पहले शिनजी कगवा का 2018 के विश्व कप में छठे मिनट में कोलंबिया के खिलाफ दागा गोल जापान के लिए दागा सबसे तेज गोल था। कमादा साथ ही जापान के लिए विश्व कप में लगातार दूसरे मैच में गोल करने वले जूनिची इनामोतो के बाद दूसरे फुटबॉलर बन गए। इनामोतो ने इससे पहले 2002 के विश्व कप में बेल्जियम और रूस के खिलाफ लगातार मैचों में गोल दागे थे।

अयासी उइदा ने मैच के 31वें मिनट में बॉक्स के ठीक उपर से दनदनाता शॉट जमा गोल कर जापान की बढ़त 2-0 कर दी। उइदा का जापान के लिए यह 17 वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था। एक दिलचस्प बात यह है कि उइदा ने इससे पहले 11 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में जापान के लिए गोल दागा है तो उनकी टीम कभी मैच नहीं हारी। जुनाया इतो ने पैरों की कलाकारी दिखाकर टयूनीशिया की रक्षापंक्ति को भेद कर गोल कर 69 वें मिनट में जापान की बढ़त 3-0 कर दी। यह 27 मैचों में मात्र दूसरा मौका है जब जापान ने फीफा विश्व कप में एक मैच में तीन गोल दागे। इससे पहले जापान ने 2010 में डेनमार्क के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप के मैच में तीन गोल दागे थे। अयसी उइदा ने मैच के  83वें मिनट में मैच का अपना दूसरा और आखिरी गोल कर जापान को 4-0 से आगे कर जीत पक्की कर दी।
 

कुरासाओ ने इक्वेडोर को ऐतिहासिक ड्रॉ पर रोका

गोलरक्षक इलोय रोम के बेहतरीन बचावों की बदौलत कुरासाओ ने मजबूत इक्वेडोर को कंसास सिटी स्टेडियम में  ग्रुप ई मैच में ऐतिहासिक गोलरहित बराबरी पर रोक कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में पहला अंक हासिल किया।  स्ट्राइकर मोजे कैसिडो ने इनर वैलेंशिया ने गेंद को ठीक बॉक्स के उपर संभाल तेज शॉट जमाया लेकिन कुरासाओ के गोलरक्षक रोम ने मुस्तैदी दिखा इसे रोक कर इक्वेडोर को गोल करने से रोक दिया। इक्वेडोर के स्ट्राइकर के तीन प्रयासों में तीन बार गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर निकल गई। इस ड्रॉ से जर्मनी का लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप ई विजेता से अंतिम 32 में स्थान पक्का हो गया। कुरासाओ के लियांड्रो बाकुना और जुरगेन लोकाडिया ने अपने मिडफील्डर से बढ़ाई गेंद को संभाल इक्वेडोर के गोल में दरार का लाभ उठाकर आगे बढ़े लेकिन गेंद को गोल में डालने में नाकाम रहे। इक्वेडोर ने हाफ टाइम तक बेशक लहरों की तरह हमले बोले लेकिन कुरासाओ के गोल की दीवार के रूप में मौजूद उसके गोलरक्षक रूम को छकाने में नाकाम रहा।

YuvaSahakar Team