Trending News

UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर अस्थायी रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर अस्थायी रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

FIFA World Cup 2026: करिश्माई मैसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना और बापे के दो गोल से फ्रांस ने दर्ज की रोमांचक जीत

करिश्माई स्ट्राइकर कप्तान लियोनस मैसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जे के मैच में बुधवार को कंसास सिटी में 3-0 से जोरदार जीत से आगाज किया। मैसी ने विश्व कप में क्लोज के कुल सबसे ज्यादा 16 गोल दागने की बराबरी की।

फुटबॉल बेशक टीम खेल है लेकिन अर्जेंटीना के लियोनल मैसी ने अपने पैरों की कलाकारी से ब्राजील और दुनिया के सर्वकालीन महानतम फुटबॉलर पेले की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा कर दिखाया कि वैयक्तिक कौशल भी टीम को विश्व कप जैसे बड़े मंच पर जीत दिलाने के लिए जरूरी है। करिश्माई स्ट्राइकर कप्तान लियोनस मैसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जे के मैच में बुधवार को कंसास सिटी में 3-0 से जोरदार जीत से आगाज किया।
अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में विश्व कप जीतने के बावजूद अपना अभियान सउदी अरब से अप्रत्याशित हार से शुरू किया। अपना रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेल रहे लियोनल मैसी ने हैट्रिक जमा अर्जेंटीना की जीत पक्की कर यह सुनिश्चित किया कि मौजूदा विश्व कप में अर्जेंटीना को इस तरह का झटका न झेलना पड़े।
लियोनल मैसी ने मैच के 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी करने के साथ विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) के कुल सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैसी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर की 11वीं और विश्व कप की पहली हैट्रिक जमाई। मैसी इसके साथ विश्व कप में तीन गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए।
मैसी हैट्रिक पूरी करने के बाद मैच के 80वें मिनट में मैदान से बाहर आए और अर्जेंटीना ने उनकी जगह निको पाज को उतारा। मैसी इस मैच से पहले ही 13 गोल दाग अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बन चुके थे। उनके बाद अर्जेंटीना के लिए गैबरियल बतिस्तुता (10 गोल), डिएगो माराडोना (8 गोल), गुलेरमा स्टेबाइल (8 गोल), मारियो कैम्पस (6 गोल), गोंजालो हिगुइन (5 गोल) का नाम आता है। मैसी ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक जमा ब्राजील के रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ कर विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर भी बन गए।

अर्जेंटीना के चीफ कोच लियोलन स्कोलनी ने कहा, ‘मेरे पास लियोनल मैसी के बेहतरीन खेल की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। मैसी ने 20 बरस से हमें इस तरह के खुशनुमा क्षणों का अभ्यस्त कर दिया है। मैसी को जो भी खेलते देखता है उसे वह प्रेरित करते हैं। उम्मीद है कि हम अपना अगला मैच भी जीतेंगे। भले ही हमने अल्जीरिया से मैच 3-0 से जीता लेकिन यह मुश्किल मैच था। पहले मैच में मिली जीत से हम अब अगले मैच में शांत मन से उतर सकेंगे।‘लियोनल मैसी ने कहा, ‘जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज और ब्राजील के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दो शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना बेशक सम्मान की बात है। हालांकि ये बस आंकड़े हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। मेरे लिए  रॉनाल्डो महान हैं, जिन्हें मैने खेलते देखा है। जो महान खिलाड़ियों में एक हैं, पर शीर्ष पर नहीं हैं।

फ्रांस की सेनेगल पर 3-1 से रोमांचक जीत 
दुनिया के धुरंधर स्ट्राइकर कप्तान कइलियान बापे के दो बेहतरीन गोल की बदौलत पिछले उपविजेता फ्रांस ने सेनेगल को ग्रुप आई के अपने पहले मैच में न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में 3-1 से हरा कर रोमांचक जीत से आगाज किया। बापे ने दो गोल कर यह सुनिश्चित किया कि उसके हाथों 2002 के संस्करण में पहले दौर के मैच की हार की पुनरावृत्ति न हो। बापे बुधवार को दो गोल दागने के साथ फ्रांस के लिए सबसे ज्यदा 58 गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए। यह मैच इसके स्कोर से कहीं ज्यादा रोमांचक रहा।
फ्रांस के लिए बापे ने दो और 12वें मिनट में उस्मान डेम्बले की जगह उतरने वाले ब्रैडले बारकोला ने दूसरे हाफ में एक गोल किया। सेनेगल के लिए इब्राहिम बाए ने एक गोल किया। मैच में चारों गोल दूसरे हाफ में हुए। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि फ्रांस के लिए बापे ने और सेनेगल के लिए इब्राहिम ने इकलौता गोल खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में किया। अब तक बापे ने विश्व कप में 14 गोल दागे हैं। कइलियान बापे ने कहा कि मैं अपने देश के इतिहास में अपनी छाप छोड़ने और सुनिश्चित करने के लिए खेलता हूं कि मेरे फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंच कर विश्व कप फुटबॉल खिताब जीते। बाकी सब तो बस मेरे व्यक्तित्व और मेरे करियर का हिस्सा होंगे।’
सेनेगल की तारीफ करनी होगी कि उसने बापे, ओलिस माइकल और ब्रैडले बार्कोला जैसे दुनिया के तेज तर्रार स्ट्राइकरों से सज्जित फ्रांस की अग्रिम पंक्ति को पहले हाफ में ही नहीं बल्कि 66 मिनट तक गोल करने से रोके रखा। फ्रांस की टीम 4-3-2-1 और सेनेगल की टीम 4-3-3 की पद्धति से खेली। फ्रांस की टीम ने शुरू में सेनेगल की रणनीति को भांपने की कोशिश की। इसके उलट चीफ कोच पेप थियाउ के मार्गदर्शन में खेलने उतरने वाले सेनेगल की टीम ने आक्रामक अंदाज में आगाज कर शुरुआती हमले बोले। दिदियर डिचैम्पस का फ्रांस के हेड कोच के रूप में यह 20वां मैच था। इसके साथ उन्होंने विश्व कप में बोरा मिलूतिलोविच, ऑस्कर तबरेज और मारियो जगालो की बराबरी कर ली। अब विश्व कप फुटबॉल में उनसे ज्यादा मैचों में अपनी टीमों के चीफ कोच रहने वाले तीन ही हैं।
फ्रांस के कोच दिदियर डीचैम्पस ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा, ‘सेनेगल पर जीत कुछ सुकून देने वाली है। हम मैच के शुरू में आशंकित थे। उस्मान की जगह डेम्बले को उतारने और ओलिस की पॉजिशन बदलने से बहुत फर्क पड़ा। फुटबॉल का जादू यही है कि आप अपनी भावनाओं को साझा कर पाते हैं।‘
ऑस्ट्रिया का जॉर्डन पर 3-1 से जीत के साथ आगाज
रोमानो शिमड और बदलू खिलाड़ी मार्को अरुनतोविच के एक एक गोल की बदौलत ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन पर कड़े संघर्ष के बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप जे में अपने पहले मैच में बुधवार को सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया स्टेडियम में 3-1 से जीत के साथ किया। 28 बरस में अपना पहला फीफा विश्व कप फुटबॉल में अपना पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रिया को एक गोल जॉर्डन के डिफेंडर यजन अल अरब द्वारा दागे गोल के रूप में इनाम के रूप में मिला। पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रही पराजित जॉर्डन की ओर से इकलौता गोल अली ओलवन ने दूसरे हाफ में दागा । रोमानो शिमड ने मैच के 20 वें मिनट में ठीक जॉर्डन के बॉक्स के उपर से दनदनाता शॉट जमा गोल कर ऑस्ट्रिया का खाता खोला।
अरुनतोविच ने गेंद को लेकर67 वें मिनट में बॉक्स में पहुंचे और तेज शॉट जमाया लेकिन जॉर्डन के गोलरक्षक यजिद अब्दुल्ला गेंद को ठीक से रोक नहीं पाए गेंद गोल में चली गई और इस पर रिव्यू लिया गया और पाया गया कि गेंद स्टीफन पॉश के हाथ को लग कर गोल में गई थी। जॉर्डन के अल अरब ने मैच के 76 वें सिर से गेंद अपने गोल में डाल दी और इससे ऑस्ट्रिया को 2-1 की बढ़त हो गई। खेल खत्म होने से इंजुरी टाइम के 12 वें मिनट में मिली पेनल्टी किक को गोल में बदल कर अरुनतोविच ने गोल कर ऑस्ट्रिया को मैच 3-1 से जिता दिया। 
नॉर्वे ने इराक पर जीत के साथ किया आगाज
स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के दो दागे दो और लियो ऑस्टिगार्ड के एक गोल से नॉर्वे ने इराक को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप आई के मैच मे बुधवार को बोस्टन के बोस्टन स्टेडियम में 4-1 से बड़ी जीत के साथ जोरदार आगाज किया। नॉर्वे को इंजुरी टाइम के आखिरी मिनट में इराक के आयमन हुसैन के आत्मघाती गोल के इनाम के रूप में मिला दिलचस्प बात यह रही कि आयमैन हुसैन 39वें मिनट में गोल कर इराक के हीरो बने लेकिन आखिरी क्षणों के आत्मघाती गोल ने उन्हें विलेन बना दिया।
इस शताब्दी में नार्वे और इराक पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रहे हैं। स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने डेविड मुलर वुल्फ के क्रॉस पर मैच के 29 वें गोल कर नॉर्वे का खाता खोला। आयमैन हुसैन ने दस मिनट बाद आमिर अली के चिप क्रॉस पर नॉर्वे के गोलरक्षक ओएन नेलैंड को छका सिर से गेद को गोल में डाल कर इराक को एक एक की बराबरी दिला कर अपने देश के लिए विश्व कप फुटबॉल में गोल करने वाला फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल कर लिया।
अर्लिंग हालैंड ने इराक के जाहिद हुसेन और जलाल हसन के बीच गलती का लाभ उठा कर  43 वें मिनट में  मैच का अपना दूसरा गोल कर नॉर्वे को2-1 कर दिया। नॉर्वे की टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी। लियो ऑस्टिगार्ड ने डेविड मुलर वुल्फ की जगह बदलू खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने के करीब चार मिनट बाद मैच के 73वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर मैच पर उसकी पकड़ बना ली। इराक के आयमैन हुसैन के इंजुरी टाइम के आखिर में दागे गोल आत्मघाती गोल से नॉर्वे ने 4-1 से मैच जीत लिया।गर्व है
हम विश्व कप में जीत के साथ आगाज करने में कामयाब रहे : हालैंड
नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने कहा, ‘मेरा इराक के खिलाफ मैच में पहला गोल बढ़िया था लेकिन दूसरा गोल शानदार था। मुझे अपनी टीम में हर किसी पर गर्व है कि हम विश्व कप जीत के साथ आगाज करने में कामयाब रहे। हम जानते हैं कि हमारा अगला मैच हमारे लिए और मुश्किल होगा और हमें इसमें और बेहतर खेलना होगा। हमने जीत की आस की थी और खुशकिस्मत है हम जीतने में कामयाब रहे। हमारी जीत से हमारे देश में हर कोई खुश हो पार्टी कर रहा होगा।‘

YuvaSahakar Team