Trending News

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

FIFA Wcup 2026: सेमीफाइनल का टिकट पाने को अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड में होगी भिड़ंत

पेनल्टी चूकने के बाद गोल कर मैसी फिर बने अर्जेंटीना की जीत के हीरो। मिस्र पर दर्ज की 3-2 से जीत। कोलंबिया को शूटआउट में हरा अंतिम 8 में पहुंचा स्विटजरलैंड।

अर्जेंटीना ने गजब का जीवट दिखा मिस्र को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के प्री क्वॉर्टर फाइनल में 3-2 से हरा कर बाहर कर दिया।दो गोल से पिछड़ने के बाद धुरंधर स्ट्राइकर लियोनल मैसी के खेल खत्म होने से छह मिनट पहले दागे गोल से दो-दो की बराबरी पाने के बाद मिडफील्डर एंजो फर्नांडेज के इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में दागे गोल से आखिरी 13 मिनट के भीतर दागे तीन गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए अब अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में स्विटजरलैंड से भिड़ेगा।

मैसी ने एक गोल से अर्जेंटीना को बराबरी जरूर दिलाई लेकिन वह दूसरी बार इस विश्व कप में पेनल्टी किक पर गोल करने से चूके। पेनल्टी चूक विलेन बनते बनते बराबरी का गोल कर मैसी एक बार फिर अर्जेंटीना की जीत के हीरो बन गए। यासिर इब्राहिम ने पहले और मुस्तफा जिको ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल कर मिस्र को 2-0 की बढ़त दिला कर मौजूदा विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर की दहलीज पर पहुंचा दिया था। डिफेंडर क्रिश्चियन रोमेरो ने मैच के 79वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 कर अर्जेंटीना की मैच में ऐसी वापसी कराई की मैसी और एंजो फर्नांडेज ने गोल कर बाजी पलटते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

लियोनल मैसी अब मौजूदा विश्व कप में अपना आठवां गोल कर गोल्डन बूट की होड़ में फ्रांस के कईलियान बापे (7 गोल) को पीछे छोड़ कर सबसे आगे हो गए हैं। अपना लगातार छठा विश्व कप खेल रहे मैसी ने अब तक 31 मैचों में सबसे ज्यादा 21 गोल किए हैं। यासिर इब्राहिम ने 15वें मिनट में सिर से  गोल कर मिस्र को 1-0 से आगे कर अर्जेंटीना को चौंका दिया। इसके तुरंत बाद लियोनल मैसी द्वारा ली पेनल्टी किक को मिस्र के गोलरक्षक मुस्तफा शोबिर ने रोक अर्जेंटीना को बराबरी पाने से रोक दिया। मिस्र के बॉक्स में पहुंचे डिफेंडर निकोलस टैगलियाफिको को मिस्र के खिलाड़ी के गलत ढंग से रोकने पर अर्जेंटीना को यह पेनल्टी किक मिली थी। मिस्र के मुस्तफा शोबिर इसके साथ एक विश्व कप में दो पेनल्टी किक रोकने वाले चौथे गोलरक्षक बन गए। मुस्तफा शोबिर ने इससे पहले ईरान के मेहदी तरेमी द्वारा ली पेनल्टी किक भी रोकी थी। इसके साथ मुस्तफा शोबिर ने पोलैंड के जान तोमसजेवस्की, अमेरिका के ब्रैड फ्रिडेल और पोलैंड के ही गोलरक्षक वोइसिएच शेजेंसी के एक विश्व कप में दो पेनल्टी किक रोकने की बराबरी कर ली।

मिस्र के हासेम हसन ने मैच  के 30वें मिनट में तेज फर्राटा लगा गेंद सालह को दी और उनसे मिली गेंद पर जिको ने तेज शॉट जमा गेंद गोल में उछाल दी लेकिन फाउल के चलते यह गोल अमान्य कर दिया गया। मिस्र के सालह और हसन ने जवाबी हमले बोल कर अर्जेंटीना के गोल पर दबाव बनाए रखा। मुस्तफा जिको ने 67वें मिनट में गोल कर मिस्र को 2-0 की बढ़त दिला उसे एकबारगी जीत की दहलीज पर पहुंचा ही दिया था। अर्जेंटीना ने रोमेरो के 79वें मिनट में गोल से स्कोर 1-2 किया और पांच मिनट बाद लियोनल मैसी ने गोल कर उसे दो-दो की बराबरी दिलाई। इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में एंजो फर्नाडेंज ने गोल कर उसे 3-2 से जीत दिला दी।

स्विटजरलैंड ने कोलंबिया को शूटआउट में हराया

स्विटजरलैंड ने कोलंबिया को निर्धारित और अतिरिक्त समय में गोलरहित बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में  प्री क्वार्टर फाइनल में  4-3 से हरा दिया।  स्विटजरलैंड अब क्वॉर्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेटीना से भिड़ेगा। पेनल्टी शूटआउट में स्विटजरलैंड के लिए कप्तान ग्रेनिट खाका, जेकी अमडूनी, सेड्रिक इटन और रूबेन वर्गाज ने पेनल्टी किक को गोल में बदला। पराजित कोलंबिया के लिए युआन कइनटेरो, जेमिंटन कैम्पाज और लुइज डायज ही पेनल्टी किक को गोल में बदल  पाए, जबकि डेविनसन सांचेज और कूचा हर्नांडेज पेनल्टी किक पर गोल करने से चूक गए। रूबेन वर्गाज ने पेनल्टी किक को गोल में बदल कर सात दशकों में स्विटजरलैंड को  1954 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचाया। स्विटजरलैंड की टीम अपने पिछले 19 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में मात्र एक मैच हारी है।

स्विटजरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ प्री क्वॉर्टर फाइनल में उतरने से पहले ही तब बड़ा झटका लगा जब यह मालूम पड़ा कि उसके तेज तर्रार योहान मनजांबी घुटने की चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। मनजंबी की कमी स्विटजरलैंड को आक्रमण में बुरी तरह अखरी। कोलंबिया ने पहले हाफ में गोल के कई हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर पाई। कोलंबिया को मैच के शुरू में तब गोल करने का बढ़िया मौका मिला जब गुस्तावो प्यूरटा ने बॉक्स के बाहर से दनदनाता शॉट लगाया, जिसे स्विटजरलैंड के गोलरक्षक ग्रेगर कॉबेल ने गोता लगाकर रोक लिया। ग्रेगर कॉबेल ने इसके तुरंत बाद कोलंबिया के जॉन लुकुमी के हेडर को गोता लगा कर रोक उसे अपना खाता खोलने से रोका। स्विटजरलैंड के विंगर फैबियन राइडर ने बॉक्स के बाहर से दनदनाता शॉट जमाया जिसे कोलंबिया के गोलरक्षक ने  रोक कर बेकार किया। निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद अतिरिक्त समय में कोलंबिया के जॉन लुकुमी ने सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ को लगकर बाहर लौट आई।

YuvaSahakar Team