Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

FIFA World Cup 2026: स्पेन को बराबरी पर रोक काबो वर्डे ने इतिहास रचा

दिग्गज यूरोपीय चैंपियन स्पेन को पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल में शिरकत कर रहे काबो वर्डे ने ग्रुप एच के मैच में मंगलवार को अटलांटा में गोलरहित बराबरी पर रोक नया इतिहास रच दिया। मात्र पांच लाख लोगों के देश काबो वर्डे ने लुइस द ला फ्यूनेट जैसे धुरंधर कोच के मार्गदर्शन में उतरने वाली स्पेन जैसी दुनिया की नामचीन को अपने मजबूत किलेबंदी की बदौलत ड्रॉ पर मजबूर किया।

दिग्गज यूरोपीय चैंपियन स्पेन को पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल में शिरकत कर रहे काबो वर्डे ने ग्रुप एच के मैच में मंगलवार को अटलांटा में गोलरहित बराबरी पर रोक नया इतिहास रच दिया। मात्र पांच लाख लोगों के देश काबो वर्डे ने लुइस द ला फ्यूनेट जैसे धुरंधर कोच के मार्गदर्शन में उतरने वाली स्पेन जैसी दुनिया की नामचीन को अपने मजबूत किलेबंदी की बदौलत ड्रॉ पर मजबूर किया। काबो वर्डे ने विश्व कप फुटबॉल क्वॉलिफिकेशन के सफर में दस क्वॉलिफायर मैचों में सात में एक भी गोल नहीं खाया। काबो वर्डे के विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वॉलिफाई करने का सबब उनकी मजबूत रक्षापंक्ति है।

फेरन टोरेस और माइकल ओयरजबल जैसे तेज तर्रार स्ट्राइकरों से सज्जित स्पेन के खिलाफ भी काबो वर्डे की रक्षापंक्ति ने एक बार फिर अपना जीवट दिखा उसे गोल नहीं करने दिया। काबो वर्डेकी टीम ने अपने कोच बुबिस्ता की उस हसरत को पूरा कर दिया कि ‘मैं चाहता हूं हर कोई हमारे देश, हमारी टीम को देखे’। काबो वर्डे की टीम रक्षण से लेकर आक्रमण तक में बहुत संगठित दिखी। बेशक उम्मीदों के मुताबिक गेंद पर स्पेन का कब्जा ज्यादा रहा लेकिन काबो वर्डे ने मैच में बड़े जीवट से अपने किले की चौकसी कर उसके सभी हमलों को नाकाम कर दिया। काबो वर्डे के 40 बरस के गोलरक्षक वाजिन्हा और सेंटर बैक पिको लोपेज के साथ डिनो बोर्जेज, स्टीवन मोरेरा और सिडनी लोपेज ने रक्षापंक्ति की ऐसी मजबूत दीवार बनाई की जिसे स्पेन के स्ट्राइकर तोड़ नहीं पाए।

स्पेन के कोच लुइस द ला फ्यूनेट ने किशोर स्ट्राइकर लमाइन यमाल को उतारा और इससे मैच का तस्वीर बदलती लगी। स्पेन के हमलों में अचानक से धार दिखने लगी लेकिन काबो वर्डे की मजबूत रक्षापंक्ति एक बार कसौटी पर खरी उतरी और उन्हें भी गोल नहीं करने दिया। मैच खत्म होने से ठीक पहले स्पेन के माइकल ओयरजबल को गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने का मौका लेकिन वह चूक गए।

उरुग्वे ने सउदी अरब से मैच 1-1 से ड्रॉ करा अंक बांटे

मैक्सी अराउजो के खेल खत्म होने से दस मिनट पहले दागे गोल की बदौलत उरुग्वे ने पिछड़ने के बाद सउदी अरब को फीफा विश्व कप फुटबॉल में मियामी में ग्रुप एच के मैच में एक एक की बराबरी पर रोक कर अंक बांटे। अब्दुल्ला अल अमरी ने पहला हाफ खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल कर सउदी अरब को हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त दिला दी थी। दक्षिण अमेरिका की एक समय की दिग्गज टीम उरुग्वे ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया। अराउजो के तेज शॉट को मैच के शुरू में सउदी अरब के गोलरक्षक मोहम्मद अल ओवेस ने रोकने की कोशिश की। उनके हाथ से लगकर लौटती गेंद को उन्होंने फ्रेडरिका विनास के हेडर पर गेंद को अपने कब्जे में लेकर उसे बढ़त लेने से रोक दिया।

अल अमरी ने पहले हाफ के बीच में तेज शॉट जमाया लेकिन उरुग्वे के गोलरक्षक फर्नांडो मुसलेरा ने ऐन वक्त पर गेंद को रोक कर अपनी टीम को गोल खाने से बचाया। सेट पीस पर हन अली तबक्ती के हेडर को उरुग्वे के गोलरक्षक ने रोक कर सउदी अरब को बढ़त लेने से रोका। अब्दुल्ला अल अमरी ने पहला हाफ खत्म होने से सात मिनट पहले बेहतरीन गोल कर सउदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी। विनास दूसरे हाफ के शुरू में सिर से गेंद को गोल में डाल उरुग्वे को बराबरी दिलाने की कोशिश की लेकिन चूक गए। मैनुअल उगरेट ने लंबी दूरी से तेज शॉट जमाया इस पर सउदी अरब के गोलरक्षक ओवेस के मात खा जाने के बाद गेंद गोल की बल्ली को लगकर बाहर निकल गई।

उरुग्वे के जोरदार हमले को देखकर सउदी अरब ने अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी पर लगा दी। विनास के हेडर पर अराउजो ने गेंद को गाल में डाल कर मैच के 80वें मिनट में एक एक की बराबरी दिला दी। फ्रेडिरक वलवर्डे ने मैच के आखिरी में  गोल कर उरुग्वे को मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन सउदी अरब ने मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी कर मैच एक एक से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे। गोलरक्षक फर्नांडो मुसलेरा 39 बरस 364 दिन की उम्र में उरुग्वे के लिए विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

न्यूजीलैंड को ईरान ने दो दो की बराबरी पर रोका
आक्रामक मिडफील्डर इलिजा जस्ट के दो गोल से दो बार बढ़त लेने वाले न्यूजीलैंड को ईरान ने फीफा विश्व कप फुटबॉल में लॉस एंजेल्स में ग्रुप जी के मैच में दो दो की बराबरी पर रोक दिया। सेंटर बैक रमीन रजियान और आक्रामक मिडफील्डर मोहम्मद मोहिबी के एक एक गोल से मैच दो दो ड्रॉ करा ईरान ने दिखा दिया कि उसे मुश्किलों से उबरना आता है। इलिजा जस्ट न्यूजीलैंड की ओर विश्व कप के एक मैच में एक से ज्यादा गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए।

ईरान के स्ट्राइकर मेहदी तरेमी ने मैच शुरू होते ही बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमा न्यूजीलैंड के गोलरक्षक मैक्स क्रोकंब का इम्तिहान जरूर लिया लेकिन उन्हें छका नहीं पाए। इलिजा जस्ट ने मैच के सातवें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी। इलिजा जस्ट ने पहला गोल क्रिस वुड के अभियान पर दागा। इलिजा जस्ट ने कुछ क्षण बाद गेंद को भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह की ओर बढ़ाया लेकिन उनके शॉट को ईरान के गोलरक्षक अलीरेजा बियरनवंड ने रोक दिया। ईरान के तरेमी ने 20 गज की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली से टकरा कर बाहर निकल गई। पानी के पहले अंतराल के बाद कोच अमरी गलियोनी के मार्गदर्शन में ईरान ने अपना खेल संभाला। डिफेंडर रमिमन रेजियान ने न्यूजीलैंड के गोलरक्षक क्रोकम्ब को छका मैच के 32वें मिनट में गोल कर ईरान को एक एक की बराबरी दिला दी। इलिजा जस्ट ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। जबकि रेजियान के क्रॉस पर मोहम्मद मोहबी ने मैच के 64वें मिनट में सिर से गोल कर ईरान को दो दो की बराबरी दिला दी।

मिश्र और बेल्जियम में ड्रॉ 

इमाम अशेर के गोल से मिस्र की टीम फीफा विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप जी मैच में सिएटल (वाशिंगटन) में एक समय बेल्जियम के खिलाफ बढ़त लेने के बाद पहली और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही थी। बदकिस्मती से मैच के 66वें मिनट में मिस्र के फुलबैक हैनी मोहम्मद के गेंद को अपने ही गोल में डाल देने से बेल्जियम को एक एक की बराबरी मिली और अंतत: मैच इसी स्कोर पर बराबरी पर खत्म हुआ। मिस्र अब से पहले विश्व कप मैच में कभी भी 29वें मिनट तक आगे नहीं रहा था। अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद सालेह ने मैच के 19वें मिनट में गेंद इमाम अशेर की ओर बढ़ाई और उन्होंने पलक झपकते ही नफासत से गेंद को गोल में डाल कर ईरान का खाता खोला।
बेल्जियम के रोमेलियू लुकाकू ने मैच के 66वें मिनट में मैदान पर खेलने उतरते ही मियूनियर के क्रॉस पर गेंद को संभालने के लिए बॉक्स में पहुंचे और मिस्र के मोहम्मद हैनी हड़बड़ी में अपने गोल में मारी जो गोलरक्षक मुस्तफा शबीर को छकाती हुई गोल में जा घुसी और बेल्जियम को एक एक की बराबरी मिल गई।

YuvaSahakar Team