Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

DU NCWEB Admission 2026: वार्ड कोटा के तहत UG दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक DU NCWEB एडमिशन पोर्टल पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध Ward Quota Admission नोटिस पर क्लिक करना होगा

Published: 10:58am, 30 Jul 2026

दिल्ली विश्वविद्यालयके नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्ड कोटा के तहत स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र छात्राएं 7 अगस्त 2026 तक आधिकारिक NCWEB एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार वार्ड कोटा केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली की निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। पात्रता के सत्यापन के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को वैध पता प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

वार्ड कोटा के तहत आवेदन करने वाली छात्राओं को दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रति के साथ कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड में से कोई एक वैध पता प्रमाण और अभ्यर्थी के माता-पिता के नाम से जारी दिल्ली विश्वविद्यालय का कर्मचारी प्रमाणपत्र जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी प्रमाणपत्र के बिना वार्ड कोटा के तहत प्रवेश नहीं मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक DU NCWEB एडमिशन पोर्टल पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध Ward Quota Admission नोटिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म निर्धारित NCWEB कार्यालय में जमा करना होगा। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk