Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

दिल्ली विश्वविद्यालय शुरू करेगा चार नए उद्यमिता पाठ्यक्रम

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल फॉर स्किल एन्हांसमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट ने स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के अंतर्गत चार नए उद्यमिता आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Published: 12:59pm, 24 Jul 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल फॉर स्किल एन्हांसमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट ने स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के अंतर्गत चार नए उद्यमिता आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

यह प्रस्ताव अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट एंड अपॉर्च्युनिटी डिस्कवरी, डिजाइन थिंकिंग एंड वेंचर डेवलपमेंट, वेंचर बिजनेस डिजाइन एंड गो-टू-मार्केट स्ट्रेटेजी तथा एंटरप्रेन्योरियल कम्युनिकेशन एंड इन्वेस्टर पिचिंग शामिल हैं।

इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल उद्यमिता का सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें स्टार्टअप शुरू करने और व्यवसाय बढ़ाने की पूरी प्रक्रिया के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करना है। छात्र बाजार में अवसरों की पहचान, समस्याओं का समाधान, बिजनेस मॉडल तैयार करना, उत्पाद को बाजार तक पहुंचाना और निवेशकों के सामने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सीखेंगे।

स्किल एन्हांसमेंट कोर्स कमेटी की अध्यक्ष प्रोफेसर पायल मागो के अनुसार, पाठ्यक्रमों को उद्योग और स्टार्टअप की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसके साथ ही स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में अरबी और पर्शियन भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शुरू करने की भी योजना है। ये पाठ्यक्रम विशेष रूप से मेडिकल टूरिज्म और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Jitendra