Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली दुग्ध योजना ने लॉन्च किए नए डेयरी उत्पाद, रोजगार सृजन को बढ़ावा

दिल्ली दुग्ध योजना ने 13 अगस्त 2025 को नए डेयरी उत्पादों का डिजिटल शुभारंभ और 22 नए बूथ आवंटन पत्र वितरित किए हैं, जिससे डेयरी क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Published: 15:07pm, 19 Aug 2025

दिल्ली दुग्ध योजना (DMS) ने डेयरी क्षेत्र में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष समारोह में डीएमएस ने नए डेयरी उत्पादों का डिजिटल शुभारंभ और 22 बूथ आवंटन पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव अलका उपाध्याय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

DMS की इस पहल का उद्देश्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाना, उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत करना, पशुपालकों को सशक्त करना और ग्रामीण-शहरी डेयरी संपर्क को प्रगाढ़ करना है। कार्यक्रम में गाय के दूध और सह-ब्रांडेड डेयरी उत्पादों का डिजिटल अनावरण किया गया, जो डीएमएस और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड (वीटा) के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

इसके साथ ही, चयनित आवेदकों को 22 नए बूथ आवंटन पत्र सौंपे गए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और डेयरी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी। यह कदम भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

अलका उपाध्याय ने अपने मुख्य भाषण में डीएमएस के प्रयासों की सराहना की और डेयरी प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए समावेशी अवसरों और बेहतर उत्पाद पेशकश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल डेयरी क्षेत्र में मूल्य श्रृंखला के हितधारकों के लिए नए अवसर खोलेगी। डीएएचडी की अपर सचिव वर्षा जोशी ने दिल्ली-एनसीआर में डीएमएस ब्रांड की लोकप्रियता और इसके नए उत्पादों की बाजार में प्रविष्टि की सराहना की। उन्होंने डीएमएस की प्रगति को राष्ट्रीय डेयरी विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

इस समारोह में डीएएचडी के अपर सचिव राम शंकर सिन्हा, सलाहकार जगत हजारिका, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष राम अवतार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, डेयरी क्षेत्र के हितधारक और बूथ आवंटन योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Desk