दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत चयनित असिस्टेंट इंजीनियर उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


