Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए दिखाना होगा किआप हैं टीम खिलाड़ी: मराइन

भारतीय महिला हॉकी टीम 13 से 17 अप्रैल तक अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ब्यूनस आयर्स जा रही है। चीफ कोच शुएर्ड मराइन के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम इस दौरे के माध्यम से आगामी विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए अपनी रणनीतियों और खिलाड़ियों के कौशल का परीक्षण करेगी।

Published: 17:56pm, 07 Apr 2026

नई दिल्ली, 7 अप्रैल, 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम की आगामी चुनौतियों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण दौरा निर्धारित किया गया है। चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में भारत की 24 सदस्यीय महिला टीम ब्यूनस आयर्स में मेजबान अर्जेंटीना के खिलाफ 13 से 17 अप्रैल तक चार हॉकी मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारत और मेजबान अर्जेंटीना के बीच चार हॉकी टेस्ट मैचों की यह सीरीज खासी प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

अर्जेंटीना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों में से एक है। भारतीय महिला हॉकी टीम का यह आगामी अर्जेंटीना दौरा उसे इसी अगस्त में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों से पहले अर्जेंटीना जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ अहम अनुभव हासिल करने का मौका देगा। भारत को इस हॉकी सीरीज में हॉकी के लिए बेहद अहम साल 2026 में अपनी अलग-अलग रणनीति और संयोजनों को आजमाने का अवसर मिलेगा। इससे पहले भारत और अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीमों के बीच जून में 2024-25 एफआईएच प्रो हॉकी लीग में कड़ा मुकाबला हुआ था, जहाँ निर्धारित समय में स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा और इसका फैसला शूटआउट में हुआ था।

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने अपनी टीम के इस अर्जेंटीना दौरे की बाबत कहा, ‘हम अर्जेंटीना में उसके खिलाफ चार मैचों की हॉकी सीरीज में 24 खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं। हमने इसके लिए बहुत सोच-विचार कर टीम का चयन किया है। हमारी टीम का यह दौरा खिलाड़ियों को सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन का अवसर मुहैया कराने का मौका है। इस दौरे पर हमारी खिलाड़ियों का अर्जेंटीना के खिलाफ प्रदर्शन यह तय करेगा कि वे इस समय कहाँ खड़ी हैं।’

शुएर्ड मराइन ने आगे कहा कि हम यह देखना चाहते हैं कि हमारी कौन सी खिलाड़ी मौके पर चौका लगाती है। हमारी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए आपको यह दिखाना होगा कि आप सबसे पहले एक ‘टीम खिलाड़ी’ हैं। बेशक खिलाड़ी का वैयक्तिक कौशल अहम है, बावजूद इसके आप यदि टीम के साथ जुगलबंदी नहीं बैठा पाती हैं तो फिर आपके लिए इस भारतीय टीम में स्थान बना पाना बहुत मुश्किल होगा।

YuvaSahakar Desk