Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द की दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 'लक्ष्मी योजना' की पहली किस्त जारी की सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया रद्द की दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 'लक्ष्मी योजना' की पहली किस्त जारी की सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CMA Foundation जून 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन या आइडेंटिफिकेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CMA Foundation June 2026 results


Published: 12:17pm, 10 Jul 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA Foundation जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन या आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

जारी मेरिट सूची में दक्षिण भारत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। चेन्नई के विग्नेश एस ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। गुंटूर के टिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी दूसरे और आगरा की गौरांगी शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। जयपुर की सोनक्षिका शारदा ने भी टॉप-10 में जगह बनाई। मेरिट सूची में गुंटूर, हैदराबाद, चेन्नई, विशाखापत्तनम, मदुरै, राउरकेला, अहमदाबाद और कटक के छात्रों की मजबूत मौजूदगी रही।

CMA Foundation जून 2026 परीक्षा 14 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए गए, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था।

परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों को मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। दोनों शर्तें पूरी करने वाले छात्र अब CMA कोर्स के अगले स्तर में प्रवेश ले सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ICMAI की वेबसाइट पर जाकर CMA Foundation June 2026 Result लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

Jitendra