Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किश्त जारी करेंगी सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किश्त जारी करेंगी सीएम योगी 'अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आज शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

UPSSSC ANM Result: 10,272 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 5,272 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी

Published: 11:20am, 26 Aug 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी ANM मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 10,272 अभ्यर्थियों को अगले चरण, पात्रता और अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि रिजल्ट में नाम आने का अर्थ अंतिम चयन नहीं है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5,272 पद भरे जाएंगे। इनमें 4,892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित हैं। भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम अब जारी किए गए हैं।

आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित की है। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 61.75 अंक रही, जबकि एससी के लिए 56.75, ओबीसी के लिए 55.25, ईडब्ल्यूएस के लिए 55.00 और एसटी वर्ग के लिए 31.75 अंक निर्धारित किए गए हैं।

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अपने शैक्षणिक, आरक्षण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

अभ्यर्थी अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परिणाम अनुभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 के लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk