Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटा, 4 की मौत, 5 लापता – राहत कार्य जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, "सरकार पीड़ितों के साथ है और राहत-बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

Published: 09:16am, 06 Aug 2025

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में सोमवार देर रात लगभग 12 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया। अचानक आई तेज बारिश और मलबे की चपेट में कई घर और दुकानें आ गईं, जिनमें कुछ पूरी तरह से बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जबकि पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से करीब दस परिवार प्रभावित हुए हैं और स्थानीय प्रशासन ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। घटना के समय बिजली और मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण ग्रामीणों को काफी मुश्किलें हुईं, लेकिन राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

राहत बचाव अभियान:

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। देर रात अंधेरे और खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है।

प्रशासन की तत्परता:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, “सरकार पीड़ितों के साथ है और राहत-बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

जिला प्रशासन की ओर से गांव में फौरी राहत सामग्री, टेंट, खाना, और प्राथमिक चिकित्सा पहुंचाई जा रही है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित है धराली:

धराली गांव, प्रसिद्ध गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित है। इस क्षेत्र में पहले भी प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस बार का मलबा और पानी बहुत तेज था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post