Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

CISCE ने जारी किए ICSE और ISC 2026 के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई, जिससे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा

Published: 12:43pm, 30 Apr 2026

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी कर दिए, जिससे 4 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर, उमंग ऐप और SMS के जरिए भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश

रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई, जिससे कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाखों छात्र एक साथ लॉगइन कर रहे थे, ऐसे में वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जैसे डिजीलॉकर और उमंग ऐप छात्रों के लिए राहत साबित हुए।

टॉपर लिस्ट जारी नही की

CISCE ने इस वर्ष भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं की। बोर्ड ने छात्रों पर अनावश्यक दबाव कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। इससे पहले 2024 और 2025 में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी, जबकि आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट घोषित हुई थी।

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां कोर्स कोड (ICSE या ISC) चुनें। इसके बाद अपना UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर “Show Result” बटन पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट

छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए ऐप/वेबसाइट खोलकर ‘Education’ सेक्शन में जाएं और CISCE बोर्ड का चयन करें। फिर मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट चुनकर जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद दस्तावेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

YuvaSahakar Desk