Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं और 12वीं कक्षा का नतीजा आज होगा जारी

जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम कल दोपहर करीब 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच जारी किए जा सकते हैं।

Published: 15:45pm, 28 Apr 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कल यानी 29 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम कल दोपहर करीब 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया था। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल पर ट्वीट करके इसकी घोषणा की है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • ‘High School Exam Result 2026’ या ‘Higher Secondary Exam Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
    अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  •  ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  •  आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

.

YuvaSahakar Desk