Trending News

मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड

ग्रामीण बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएससीबी और कॉमफेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता

समझौते पर बीएससीबी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह और कॉमफेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ ने हस्ताक्षर किए

Published: 11:47am, 25 Feb 2026

ग्रामीण बिहार में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) और कॉमफेड, पटना ने मंगलवार को होटल कौटिल्य पनाश में एक अहम समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता भारत सरकार की “सहकारिता में सहकार” पहल के अंतर्गत प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों (पीडीसीएस) को औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। इस साझेदारी के तहत पीडीसीएस को बैंक मित्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

माइक्रो-एटीएम के माध्यम से नकद जमा, निकासी, बैलेंस जांच, खाता खोलना, डिजिटल लेन-देन, ऋण और बीमा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल से दुग्ध उत्पादक किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें बैंक शाखाओं पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी।

समझौते पर बीएससीबी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह और कॉमफेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता सहित नाबार्ड और राज्य के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल सहकारिता आधारित वित्तीय पहुंच के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YuvaSahakar Desk