Trending News

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यूपी में 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर, हरदोई-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

BPSC TRE 4.0: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

आयोग ने स्पष्ट किया है कि TRE 4.0 परीक्षा, जो पहले सितंबर 2026 में प्रस्तावित थी, फिलहाल स्थगित कर दी गई है

Published: 11:27am, 22 Sep 2026

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 और कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पदों पर भर्ती होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि TRE 4.0 परीक्षा, जो पहले सितंबर 2026 में प्रस्तावित थी, फिलहाल स्थगित कर दी गई है। संशोधित परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। नई परीक्षा तारीख जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले BPSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा, निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और सभी जानकारियों की जांच के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन पत्र जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

भर्ती से जुड़ी पात्रता, विषयवार पदों, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है.

YuvaSahakar Desk