Trending News

एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया

डेयरी सहकारिता से सशक्त होगा लद्दाख, किसानों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार

गृह मंत्री अमित शाह 1 मई को लद्दाख के लेह में डेयरी क्षेत्र के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। इस दौरान कारगिल में नया दूध प्लांट और लेह में पनीर-दही बनाने वाली यूनिट्स का तोहफा मिलेगा। साथ ही, किसानों को पेमेंट की टेंशन खत्म करने के लिए एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

Published: 17:02pm, 30 Apr 2026

लद्दाख में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 1 मई को बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस दिन अमित शाह लेह में आयोजित एक कार्यक्रम में कई डेयरी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर राजीव रंजन सिंह और विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।

सरकार का फोकस लद्दाख में डेयरी किसानों को बेहतर सुविधाएं देना और उनकी आय बढ़ाना है। इसके लिए दूध की प्रोसेसिंग, स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कारगिल में 10 टन प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास होगा, जबकि लेह में दही और पनीर बनाने वाली नई यूनिट्स का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके अलावा दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बल्क मिल्क कूलर सिस्टम भी शुरू किया जाएगा, जिससे किसानों को नुकसान कम होगा और सप्लाई बेहतर होगी। सरकार डिजिटल सिस्टम पर भी जोर दे रही है। इसी के तहत एंड्रॉयड आधारित ऑटोमेटेड मिल्क कलेक्शन सिस्टम (AMCS) ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे दूध खरीद और भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनेगी।

कार्यक्रम में एक मोबाइल दूध जांच लैब को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह लैब गांव-गांव जाकर दूध की गुणवत्ता जांचेगी और किसानों को तकनीकी मदद देगी। साथ ही डेयरी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए अलग-अलग संस्थाओं के बीच समझौते (MoU) भी किए जाएंगे, ताकि किसानों को अपने उत्पाद के बेहतर दाम मिल सकें।

सरकार इस पहल के जरिए सहकारिता मॉडल को मजबूत करना चाहती है, जिससे गांवों में रोजगार बढ़े और लोगों की आमदनी में सुधार हो। कार्यक्रम में क्षेत्र के अच्छे काम करने वाले डेयरी किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk