Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

बेंगलुरू पर मंडराया महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप 2025 के मैचों की मेजबानी छीनने का खतरा

बेंगलुरू में महिला वन डे विश्व कप मैचों की मेजबानी पर संकट, तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होने की संभावना

भारत में अगले महीने शुरू होने वाले महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप 2025 के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जाने वाले मैचों की मेजबानी छीने जाने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) से बेंगलुरू में महिला विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए राज्य पुलिस से इन्हें आयोजित किए जाने के लिए अनुमति लेने के लिए पहले 10 अगस्त की तारीख तय की और फिर इसे बढ़ा कर 11 अगस्त भी कर दिया। बावजूद इसके केएससीए राज्य पुलिस से इन मैचों को आयोजित करने की अनुमति नहीं हासिल कर पाई। अब बेंगलुरू में होने वाले ये मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंपुरम में कराए जाने की पूरी उम्मीद है।बेंगलुरू में आरसीबी के आईपीएल फाइनल जीतने के जश्न में 4 जून को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अभी बेंगलुरू में मैचों के आयोजन की इजाजत नहीं दी है।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले आईसीसी महिला वन डे विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू को सौंपी गई थी। आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप का भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को उदघाटन मैच, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 अक्टूबर को , भारत और बांग्लादेश के बीच 26 अक्टूबर को और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल और संभवत : 2 नवंबर को फाइनल भी बेंगलुरू में खेले जाना तय था।

दरअसल पाकिस्तान की महिला टीम के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने की संभावना बेहद कम है और इसीलिए इसे कोलंबो की बजाय भारत में बेंगलुरू में कराए जाने की उम्मीद ज्यादा थी। पाकिस्तान की महिला टीम यदि फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करती है तो तब यह जरूर कोलंबो में ही खेला जाएगा। आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान सहित कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी और इसमें 28 लीग मैचों, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि यदि बेंगलुरू में महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप के ये मैच नहीं हो पाते हैं तो फिर बीसीसीआई ग्रीनफील्ड स्टेडियम , तिरुवनंतपुरम इन मैचों को स्थानांतरित कर देगा। हालांकि ग्रीनफील्ड स्टेडियम , तिरुवनंतपुरम में 21 अगस्त से 7 सितंबर तक  केसीए केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) का आयोजन करेगा और यदि बेंगलुरू में होने वाले महिला वन डे विश्व कप के मैच तिरुवनंतपुरम स्थानांतरित किए जाते हैं तो केसीए ऐसे में केसीएल के मैच अन्यत्र कराएगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच  बेंगलुरू में ही कराए जाने या फिर वहां से स्थानांतरित किए जाने की बाबत जल्द ही  फैसला करेगी।

YuvaSahakar Desk